Move to Jagran APP

हाफ मैराथन में दौड़ने निकली दिल्ली, कई रूटों में बदलाव

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने एलीट रेस को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हरी झंडी दिखाई। मैराथन सुबह 5 बजे शुरू हुई और 11 बजे तक आयोजन समाप्त होगा।

By Arti YadavEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 10:03 AM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 10:03 AM (IST)
हाफ मैराथन में दौड़ने निकली दिल्ली, कई रूटों में बदलाव
हाफ मैराथन में दौड़ने निकली दिल्ली, कई रूटों में बदलाव

नई दिल्ली, एएनआइ। राजधानी में रविवार की सुबह दिल्ली दौड़ने निकल पड़ी है। दरअसल दिल्ली में आज एयरटेल हाफ मैराथन का आयोजन किया गया है। इस मैराथन में 34 हजार से ज्यादा धावक शामिल हो रहे हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने एलीट रेस को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हरी झंडी दिखाई। मैराथन सुबह 5 बजे शुरू हुई और 11 बजे तक आयोजन समाप्त होगा।

loksabha election banner

हाफ मैराथन में 12060 एलीट और एमच्योर धावक, ओपन 10 किलोमीटर दौड़ में 4863 धावक, ग्रेट दिल्ली रन में 16025 धावक, सीनियर सिटीजन दौड़ में 1140 धावक, चैंपियंस विद डिसएबिलिटी में 488 और पुलिस कप में 105 धावक हिस्सा ले रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोडस और पांच बार की विश्व चैंपियन सान्या रिचर्ड्स रॉस रेस के बाद विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। दिल्ली हॉफ मैराथन में 34 हजार से अधिक धावकों का ध्यान रखने के लिये चिकित्सा के साथ साथ पर्यावरण का भी पूरा ध्यान रखा गया है। हाफ मैराथन के रूट को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिये इस बार व्यापक प्रबंध किये गए हैं ताकि भारतीय और अंतरराष्ट्रीय धावकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

धावकों के लिये चिकित्सा सुविधा के भी व्यापक इंतजाम किये गये हैं। रूट की फिनिश लाइन पर 35 बिस्तरों वाला बेस कैंप बनाया गया है। रूट पर आठ मेडिकल स्टेशन बने हैं। सांस की परेशानी से बचाने के लिये नेबुलाइत्रर की सुविधा है। रूट पर आठ एंबुलेंस और 75 डॉक्टर मेडिकल स्टेशन तथा बेस कैंप पर तैनात हैं। इसके अलावा 12 वॉटर स्टेशन बनाए गए हैं और लगभग एक लाख लीटर पानी धावकों के लिये उपलब्ध कराया जा रहा है।

हाफ मैराथन का रूट

हाफ मैराथन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम कांप्लेक्स से शुरू होकर लोधी रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, इंडिया गेट, राजपथ, रफी मार्ग, रेडक्रॉस मार्ग, संसद मार्ग, पटेल चौक, जंतर-मंतर, जनपथ, इंडिया गेट, जाकिर हुसैन मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, जंगपुरा फ्लाईओवर होते हुए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम कांप्लेक्स पहुंचकर समाप्त होगी। वहीं, 10 किलोमीटर की खुली दौड़ एनडीएमसी बिल्डिंग से शुरू होकर जय सिंह रोड, रफी मार्ग, राजपथ, जनपथ, इंडिया गेट, जाकिर हुसैन मार्ग, मथुरा रोड, भीष्म पितामह मार्ग होकर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम कांप्लेक्स के बाहर खत्म होगी।

इन सड़कों पर प्रतिबंधित रहेगा यातायात

राजधानी में रविवार को एयरटेल हाफ मैराथन की वजह से कई जगह यातायात संचालन प्रभावित होगा। कई मार्गो पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा, जबकि कई मार्गो पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसलिए रविवार सुबह आवाजाही में परेशानी हो सकती है। हाफ मैराथन के दौरान लोधी रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, इंडिया गेट, राजपथ, जनपथ, रायसिना रोड, मान सिंह रोड, अकबर रोड रफी मार्ग, रेडक्रॉस रोड, संसद मार्ग, पार्लियामेट स्ट्रीट, अशोक रोड, लाला लाजपत राय मार्ग, विंडसर प्लेस, जय सिंह रोड, शाहजहां रोड व पंडारा रोड पर सुबह के समय यातायात प्रतिबंधित रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.