निर्भया को न्याय दिलाने वाली समृद्धि अब उन्नाव पीड़िता के लिए लड़ेंगी इंसाफ की लड़ाई
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के शव का पोस्टमार्टम होने के दौरान मोर्चरी पहुंची सीमा ने कहा कि अब उन्नाव की बेटी को भी न्याय दिलाएंगीं।
By JP YadavEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 12:22 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 12:22 PM (IST)
नई दिल्ली [अरविंद कुमार द्विवेदी]। निर्भया को न्याय दिलाने वालीं सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट सीमा समृद्धि ने अब उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के लिए भी इंसाफ की लड़ाई लड़ने का एलान किया है। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के शव का पोस्टमार्टम होने के दौरान मोर्चरी पहुंची सीमा ने कहा कि अब उन्नाव की बेटी को भी न्याय दिलाएंगीं।
शनिवार दोपहर दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि उन्नाव की बेटी के साथ हुई हैवानियत के बारे में सुनकर वह पूरी तरह से कांप उठी हैं, इसलिए उन्होंने उन्नाव की बेटी के लिए फैसला किया है। सीमा ने बताया यूपी पुलिस और पीड़ित परिवार से संपर्क कर इस मामले को अंजाम तक पहुंचाएंगीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें