Move to Jagran APP

प्रोफेसर योगेश सिंह बने दिल्ली विश्वविद्यालय के नए कुलपति, नीलिमा गुप्‍ता बनी सागर यूनिवर्सिटी की vc

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह को दिल्ली विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। शिक्षा मंत्रालय ने प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता को डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय सागर मध्य प्रदेश का कुलपति भी नियुक्त किया है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Wed, 22 Sep 2021 08:43 PM (IST)Updated: Wed, 22 Sep 2021 09:23 PM (IST)
प्रोफेसर योगेश सिंह बने दिल्ली विश्वविद्यालय के नए कुलपति, नीलिमा गुप्‍ता बनी सागर यूनिवर्सिटी की vc
दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दिल्ली विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। राष्ट्रपति ने प्रोफेसर योगेश सिंह को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। प्रोफेसर सिंह मौजूदा समय में दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता को हरी सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर (मध्य प्रदेश) का नया कुलपति नियुक्ति किया है।

loksabha election banner

शिक्षा मंत्रालय ने दोनों केंद्रीय विश्वविद्यालयों के नए कुलपति की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। दोनों विश्वविद्यालयों में कुलपति के पद काफी समय से खाली थे। फिलहाल मध्य प्रदेश के सागर स्थिति हरी सि‍ह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में नियुक्ति की गई नई कुलपति प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता मौजूदा समय में तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर की कुलपति हैं। इससे पहले वे छत्रपति शाहूजी महराज विश्वविद्यालय (कानपुर विश्वविद्यालय) कानपुर की भी कुलपति रही हैं।

मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक जेएनयू, बीएचयू जैसे करीब आधा दर्जन अन्य विश्वविद्यालयों में भी कुलपति के खाली पडे़ पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जल्द ही इन सभी विश्वविद्यालयों को नए कुलपति मिल सकते हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली विवि में पूर्णकालिक कुलपति का पद अक्टूबर 2020 में प्रो.योगेश त्यागी को बर्खास्त किए जाने के बाद से खाली था। हालांकि वे जुलाई 2020 से मेडिकल अवकाश पर थे। इस बीच कार्यकारी कुलपति के रूप में प्रो.पीसी जोशी को नियुक्त किया गया, जिन्होंने इस समयावधि में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को विश्वविद्यालय में तेजी से अमल में लाने में अहम भूमिका निभाई।

प्रो योगेश सिंह का शैक्षिक परिचय

प्रो सिंह 2017 में डीटीयू में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने 2014-2017 तक नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक, 2011 और 14 के बीच महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय बड़ौदा के कुलपति और गुरु गोबिंद में सूचना प्रौद्योगिकी के डीन के रूप में कार्य किया। योगेश सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय या आईपी विश्वविद्यालय 2001 से 2006 तक कार्यरत रहे। प्रो योगेश सिंह ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र से एमटेक और पीएचडी किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.