विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली से जयपुर अब सिर्फ 3 घंटे में, पीएम मोदी आज Delhi-Mumbai Expressway के पहले फेज का करेंगे शुभारंभ

By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
Published: Sun, 12 Feb 2023 05:39 AM (IST)Updated: Sun, 12 Feb 2023 08:53 AM (IST)

पीएम मोदी आज डीवीएम एक्सप्रेस-वे के अलीपुर से दौसा भाग का आज शुभारंभ करेंगे। वे हेलीकाप्टर से सीधे दौसा पहुंचेंगे। ...और पढ़ें

पीएम मोदी आज डीवीएम एक्सप्रेस-वे के अलीपुर से दौसा भाग का शुभारंभ करेंगे
पीएम मोदी आज डीवीएम एक्सप्रेस-वे के अलीपुर से दौसा भाग का शुभारंभ करेंगे

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे (डीवीएम एक्सप्रेस-वे) के गांव अलीपुर से दौसा तक के भाग का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को करेंगे। इसके लिए दौसा में शुभारंभ समारोह की तैयारी शनिवार को हर स्तर पर पूरी कर ली गई। प्रधानमंत्री हेलीकाप्टर से सीधे दौसा पहुंचेंगे। इसे ध्यान में रखकर समारोह स्थल के नजदीक ही तीन हेलीपैड बनाए गए हैं।

एसपीजी ने समारोह स्थल को अपने नियंत्रण में लिया

समारोह स्थल और आसपास के इलाके को एसपीजी ने अपने नियंत्रण में ले लिया है। समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई केंद्रीय मंत्री शरीक होंगे।

यह भी पढ़ें: Delhi-Mumbai Expressway: 6 राज्यों की कनेक्टविटी होगी बेहतर, आज PM देंगे सौगात; जानें एक्सप्रेस-वे की खासियत

नितिन गडकरी और मनोहर लाल भी समारोह में होंगे शामिल

अलीपुर गांव से एक्सप्रेस-वे की शुरुआत हो रही है। इसे ध्यान में रखकर अलीपुर में भी रविवार को सुबह 11 बजे संक्षिप्त समारोह रखा गया है। समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल शरीक होंगे। यहां पर कंट्रोल रूम का केंद्रीय मंत्री शुभारंभ करेंगे। यहां से केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री नूंह जिले के गांव हिलालपुर में बनाए गए टोल प्लाजा के नजदीक आयोजित समारोह में शरीक होंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री पूरे रूट का अवलोकन करते हुए दौसा पहुंचेंगे।

पार्किंग के ऊपर विशेष ध्यान

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (दौसा) के परियोजना निदेशक सहीराम ने बताया कि पार्किंग के ऊपर विशेष ध्यान दिया गया है ताकि ट्रैफिक का दबाव कहीं न दिखे। वीवीआइपी के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

अलीपुर से दौसा तक की दूरी दो घंटे में होगी तय

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तक 1,380 किलोमीटर लंबे डीवीएम एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। इसे कई भागों में बांटा गया है। गांव अलीपुर से दौसा तक का भाग 220 किलोमीटर का है। फिलहाल इतनी दूरी तय करने में लगभग पांच घंटे लगते हैं। चालू किए जाने के बाद दो से ढाई घंटे में इतनी दूरी कार से तय कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें:

कम खर्च, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और फंडिंग में आसानी से सिर्फ 7.8 साल में यूनिकॉर्न बन रहे देसी स्टॉर्टअप

Fact Check : नितिन गडकरी ने पीएम मोदी के भाषण के दौरान बजाई थी तालियां, वायरल वीडियो एडिटेड