विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को ब्लैकमेल कर 2 करोड़ रुपये ऐंठने की कोशिश, एक गिरफ्तार

By Mangal YadavEdited By:
Published: Mon, 22 Apr 2019 06:24 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 07:06 PM (IST)

ब्लैकमेलिंग में नोएडा स्थित एक निजी चैनल का संचालक भी शामिल है। इस गिरोह में पांच से छह लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है।

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को ब्लैकमेल कर 2 करोड़ रुपये ऐंठने की कोशिश, एक गिरफ्तार
केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को ब्लैकमेल कर 2 करोड़ रुपये ऐंठने की कोशिश, एक गिरफ्तार

नोएडा, जेएनएन। गौतमबुद्धनगर से सांसद  और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को ब्लैकमेल करने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक लड़की ने केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को ब्लैकमेल करके दो करोड़ रुपये ऐंठने की कोशिश की। इस मामले की जानकारी उन्होंने गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी वैभव कृष्ण को दी। इसके बाद मामला मीडिया के सामने आया।

बताया जा रहा है कि इस ब्लैकमेलिंग में नोएडा स्थित एक निजी चैनल का संचालक भी शामिल है। इस गिरोह में पांच से छह लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। महेश शर्मा को ब्लैकमेल करने वाली लड़की भी मीडिया में काम कर चुकी है।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की ने एक पत्र देकर केंद्रीय मंत्री से रुपये मांगे थे। इस मामले की जानकारी महेश शर्मा ने गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी को दी। इसके बाद मामला सामने आया। लड़की के पास केंद्रीय मंत्री और कुछ लोगों के बीच बातचीत का वीडियो भी मिला है। बातचीत चुनाव से पहले की है।

गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि महेश शर्मा से 2 करोड़ रुपये मांगने वाली लड़की सोमवार को 45 लाख की किश्त लेने के लिए नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल आयी थी। इसके बाद आरोपित युवती को गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि महेश शर्मा दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से मौजूद सांसद हैं और इससे पहले वे नोएडा से विधायक भी रह चुके हैं। पश्चिमी यूपी में उन्हें कद्दावर भाजपा नेता माना जाता है।

महेश शर्मा का राजनीतिक सफर
महेश शर्मा बचपन से ही आरएसएस से जुड़ गए थे। छात्र जीवन के दौरान एबीवीपी से जुड़े। फिर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। वर्ष 2009 में पहली बार वह गौतमबुद्ध नगर लोकसभा का चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़े। वह पंद्रह हजार मतों से चुनाव हार गए। वर्ष 2012 में वह नोएडा विधानसभा का चुनाव लड़े और जीत गए। वर्ष 2014 में गौतमबुद्ध नगर से भाजपा ने उन्हें फिर लोकसभा चुनाव में उतारा। इस बार वह चुनाव जीत गए। फिर केंद्रीय मंत्री बनें। इस बार फिर वे चुनावी मैदान में हैं।

दिल्ली-NCR की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।