Move to Jagran APP

Delhi Murder:उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में 19 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या, जांच शुरू

उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में शुक्रवार रात एक 19 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक रात करीब 10.40 बजे लड़के के सीने में गोली मारी गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम सोहेल है।

By Piyush KumarEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 05:15 AM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 07:00 AM (IST)
उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में 19 साल के लड़के को गाली मार दिया गया। (फोटो सोर्स: एएनआइ)

 नई दिल्ली, एएनआइ। उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में शुक्रवार बीती रात एक 19 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 10.40 बजे लड़के के सीने में गोली मारी गई।

loksabha election banner

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम सोहेल है। सोहेल पिछले छह साल से श्रीराम कालोनी में अपने चाचा के साथ रह रहा था। वह एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करता था।

सोहेल की नहीं थी किसी से दुश्मनी

सोहेल के चचेरे भाई मुबारक अंसारी ने कहा, 'सोहेल मेरी मौसी का बेटा है। वह यहां (श्रीराम कालोनी) हमारे साथ रहता था। मुझे अपने दोस्त से घटना के बारे में पता चला। जब मैं पहुंचा तो वो जमीन पर गिरा था।' अंसारी ने आगे जानकारी देते हुए कहा, 'मुझे बताया गया कि कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी और भाग गए।

अंसारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सोहेल को अस्पताल ले गई है। हम चाहते हैं कि पुलिस जल्द ही हत्यारे की पहचान करे। सोहेल की किसी दुश्मनी को लेकर जब मुबारक अंसारी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उसका (सोहेल) कोई दुश्मन नहीं था। वह काम पर जाता थे और सीधे घर आता थे। पिछले छह साल से हमारे साथ वह रह रहे थे। हमने आज तक किसी के साथ उनकी लड़ाई के बारे में नहीं सुना।'

आइपीसी की धारा 320 के तहत मुकदमा दर्ज

इस घटना पर ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा है। जांच करने पर उसके सीने पर गोली लगने का निशान पाया गया। सोहेल को जेपीसी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने जानकारी दी है कि फारेंसिक व क्राइम टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आइपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार एक संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.