विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आसिया अंद्राबी ने आवाज का नमूना देने से किया इन्कार

By Prateek KumarEdited By:
Published: Thu, 11 Apr 2019 09:34 PM (IST)

नआइए ने विशेष अदालत में अर्जी दायर कर आरोपित की आवाज का नमूना लेने की मांग की थी। गुरुवार को ...और पढ़ें

आसिया अंद्राबी ने आवाज का नमूना देने से किया इन्कार
आसिया अंद्राबी ने आवाज का नमूना देने से किया इन्कार

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी की सहयोगी नाहिदा नसरीन ने एनआइए की उस याचिका का विरोध किया है, जिसमें आवाज का नमूना लेने की मांग की गई है। एनआइए ने विशेष अदालत में अर्जी दायर कर आरोपित की आवाज का नमूना लेने की मांग की थी। गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान आरोपित के वकील ने इस मांग को गैर कानूनी बताया। अंद्राबी और उसकी सहयोगी पाकिस्तान की मदद से भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने के मामले में आरोपित हैं।

विशेष अदालत में एनआइए ने अर्जी दायर कहा था कि जांच में कुछ ऑडियो बरामद की गई है, जिन्हें आरोपित की आवाज से मिलाना बेहद जरूरी है। अदालत ने आरोपित पक्ष के विरोध के बाद मामले की अगली सुनवाई छह मई के लिए तय की है।

गौरतलब है कि अंद्राबी व अन्य आरोपितों के खिलाफ दायर आरोप पत्र पर अदालत संज्ञान ले चुकी है। आसिया अंद्राबी, सोफी फहमीदा और नहीदा नसरीन को गत जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। इन पर देश के खिलाफ कथित तौर पर जंग छेड़ने सहित कई संगीन आरोप हैं। एनआइए के मुताबिक आसिया और उसके सहयोगी साइबरस्पेस पर पाकिस्तान के समर्थन में अभियान चला रहे थे।

एनआइए ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर आरोपितों के साथ-साथ संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत के खिलाफ पिछले साल अप्रैल में मामला दर्ज किया था। यह संगठन गैर कानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है।