Move to Jagran APP

श्रीलंकाई नौसेना ने पांच भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

समुद्र क्षेत्र के स्पष्ट रूप से निर्धारित न होने की वजह से दोनों देशों के मछुआरों की आए दिन गिरफ्तारी होती रहती है।

By TaniskEdited By: Published: Tue, 23 Oct 2018 01:42 PM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 01:42 PM (IST)
श्रीलंकाई नौसेना ने पांच भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
श्रीलंकाई नौसेना ने पांच भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली,एएनआइ। तमिलनाडु में नागपट्टिनम से करीब पांच भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार को उत्तरी श्रीलंका में नेदांतहेवु से गिरफ्तार कर लिया। नौसेना के अधिकारियों ने मछुआरों से एक नाव भी जब्त कर लिया है।

गौरतलब है कि समुद्र क्षेत्र के स्पष्ट रूप से निर्धारित न होने की वजह से दोनों देशों के मछुआरों को आए दिन इस समस्या से जूझना पड़ता है। 

loksabha election banner

 मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्हें श्रीलंकाई जेलों में कैद तमिलनाडु के आठ मछुआरों को रिहा करने को लेकर श्रीलंकाई सरकार से बातचीत करने का आग्रह किया था।

 बता दें कि इस साल जून में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा साल 2015 व 2016 में गिरफ्तार किये गए 10 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका ने रिहा किया था। इस दौरान उन्होंने 10 जब्त नावों को भी छोड़ दिया था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.