विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP', शरद पवार से मुलाकात के बाद जितेंद्र आव्हाड का एलान

Published: Fri, 27 Nov 2026 06:33 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2026 06:35 PM (IST)

NCP (शरद पवार गुट) ने परिसीमन बिल का समर्थन करने का ऐलान किया है। विधायक जितेंद्र आव्हाड ने शरद पवार से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। 

HighLights

  1. NCP (शरद पवार) परिसीमन बिल का समर्थन करेगी।

  2. जितेंद्र आव्हाड ने शरद पवार से मुलाकात के बाद घोषणा की।

  3. शरद पवार ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, सुप्रिया सुले अनुपस्थित।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। NCP (शरद पवार) की पार्टी परिसीमन बिल का समर्थन करेगी। इस समर्थन का पार्टी के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने किया है। शरद पवार से मुलाकात के बाद विधायक जितेंद्र आव्हाड ने समर्थन देने की बात कही है। न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक जितेंद्र आव्हाड शरद पवार से मिलने ब्रिच केंडी हॉस्पिटल पहुंचे थे। उनसे मुलाकात के बाद उन्होंने परिसीमन बिल को समर्थन देने का एलान किया है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर, जहां शरद पवार भर्ती हैं, आव्हाड ने कहा, 'यह चर्चा हमारी पार्टी के आधिकारिक रुख के बारे में नहीं थी। मुख्य बात यह थी कि परिसीमन (डिलिमिटेशन) की प्रक्रिया एक संवैधानिक आवश्यकता है। परिसीमन प्रक्रिया का समर्थन करने का निर्णय लिया गया है, और हम निश्चित रूप से इसका समर्थन करेंगे। हम परिसीमन का समर्थन करेंगे।'

WhatsApp Image 2026-11-27 at 6.26.27 PM

इससे पहले दिन में, NCP (SP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा कि वह शनिवार को होने वाली 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगी। इस बैठक में संसद सत्र के दौरान विपक्ष की रणनीति पर चर्चा होनी है। सुप्रिया सुले ने शामिल न होने का कारण उनके पिता शरद पवार की खराब तबीयत बताई थी। इस बीच, NCP (SP) ने शुक्रवार को एक व्हिप जारी कर अपने लोकसभा सांसदों को 30 नवंबर से सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।