विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NCERT ने अपनी किताब में मणिपुर के पारंपरिक खेल को मिजोरम का बताया, BJP विधायक ने जताई आपत्ति

By Agency Edited By: Prateek Jain
Published: Mon, 29 Apr 2024 03:52 PM (IST)

एनसीईआरटी द्वारा अपनी पाठ्यपुस्तकों में से एक में कथित तौर पर एक लोकप्रिय मणिपुरी खेल को मिजोरम का खेल बताए ...और पढ़ें

भाजपा विधायक आरके इमो सिंह ने एक्‍स पर किया पोस्‍ट।
भाजपा विधायक आरके इमो सिंह ने एक्‍स पर किया पोस्‍ट।

HighLights

  1. एनसीईआरटी अधि‍कारि‍याें ने इस गलती को टाइपिंग एरर बताया
  2. NCERT ने मुकना कांगजेई को मिजोरम का खेल बताया है

पीटीआई, इम्‍फाल। एनसीईआरटी द्वारा अपनी पाठ्यपुस्तकों में से एक में कथित तौर पर एक लोकप्रिय मणिपुरी खेल को मिजोरम का खेल बताए जाने के कुछ दिनों बाद एक भाजपा विधायक ने इसे एक गंभीर गलती बताया है और मांग की है कि परिषद इसे तुरंत ठीक करे।

एक्स हैंडल पर चर्चा करते हुए मणिपुर के भाजपा विधायक आरके इमो सिंह ने कहा,

मुकना-कांगजेई मणिपुर का एक पारंपरिक खेल है, जो हॉकी का एक प्रकार है और इसमें कुश्ती भी शामिल है, इसलिए इसे कुश्ती-हॉकी के रूप में जाना जाता है।

एनसीईआरटी ने इस पारंपरिक खेल का मिजोरम से संबंध प्रकाशित कर भारी गलती की है। यह पूर्णतः मणिपुर राज्य का एक पारंपरिक खेल है। एनसीईआरटी को तुरंत इस गलती को सुधारने की जरूरत है।

इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग, शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ ने शैक्षिक सामग्रियों में सटीकता के महत्व पर जोर दिया, विशेष रूप से सांस्कृतिक विरासत और स्वदेशी खेलों के संबंध में और अधिकारियों से एक बयान जारी करने और त्रुटि को जल्‍दी ठीक करने का आग्रह किया।

एसोसिएशन ने कहा,

पारंपरिक खेलों के माध्यम से सीखना, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के तहत प्रकाशित एक 88 पेज की पाठ्यपुस्तक विभिन्न राज्यों के स्वदेशी खेल की पहचान और वर्णन करने का प्रयास करती है। पेज नंबर 24 पर शीर्षक में मुकना कांगजेई को मिजोरम का खेल बताया दिया गया है, जबकि यह  मणिपुर का खेल है। 

इस बीच, अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर ध्यान दिया है और इस पर गौर कर रहे हैं।एक अधिकारी ने कहा,

यह एक टाइपिंग एरर लगता है, क्योंकि अध्याय की सामग्री इस खेल को मणिपुर और इसके इतिहास से जोड़ती है।