विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अगले महीने से आने लगेंगी दसवीं कक्षा की एनसीईआरटी की नई किताबें, 11वीं की नई पाठ्यपुस्तकों पर भी काम शुरू

Published: Thu, 29 Oct 2026 08:52 PM (IST)

एनसीईआरटी शैक्षणिक सत्र 2027-28 से दसवीं कक्षा के लिए नई पाठ्यपुस्तकें जारी करेगा, जिनकी तैयारी अंतिम चरण में है।

नए सत्र से 10वीं में लागू होंगी NCERT की नई पाठ्यपुस्तकें

नए सत्र से 10वीं में लागू होंगी NCERT की नई पाठ्यपुस्तकें

HighLights

  1. 2027-28 सत्र से 10वीं कक्षा को मिलेंगी नई NCERT किताबें।

  2. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत तैयार हो रही हैं ये पाठ्यपुस्तकें।

  3. मार्च 2027 तक सभी विषयों की नई किताबें उपलब्ध होंगी।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। स्कूलों में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को नए शैक्षणिक सत्र यानी 2027-28 से नई पाठ्यपुस्तकें पढ़ने को मिलेगी। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत स्कूली शिक्षा के लिए तैयार की जा रही नई पाठ्यपुस्तकों के क्रम में अब दसवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तकों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जो अगले महीने से आनी शुरू जाएगी।

साथ ही मार्च 2027 तक सभी विषयों की नई पाठ्यपुस्तकें आ जाएगी। एनसीईआइटी ने यह पहल तब तेज की है, जब नौवीं कक्षा की सभी विषयों की नई पाठ्यपुस्तकें वह मौजूदा सत्र यानी 2026-27 में ला चुकी है। यह बात अलग है कि इनमें से सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों की पाठ्यपुस्तकों को लाने में थोड़ी देरी हुई है।

यही वजह है कि वह दसवीं कक्षा की नई पाठ्यपुस्तकों को समय पर लाने के लिए पहले से ही सतर्क है। साथ ही यह सुनिश्चित करने में जुटी है, कि स्कूलों में अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र से पहले सभी विषयों की नई पुस्तकें आ जाएं।

एनसीईआरटी से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक दसवीं कक्षा की अधिकांश विषयों की नई पुस्तकों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके साथ ही एनसीइआरटी ने ग्यारहवीं कक्षा की भी नई पाठ्यपुस्तकों पर काम शुरू कर दिया है, ताकि दसवीं कक्षा में नई पुस्तकों को पढ़कर निकलने वाले छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2028-28 में ग्यारहवीं कक्षा में समय पर नई पुस्तकें मुहैया कराई जा सके। गौरतलब है कि एनसीईआरटी अब तक बालवाटिका से लेकर नौवीं कक्षा तक की सभी विषयों की एनईपी के तहत करीब 134 पाठ्यपुस्तकें जारी कर चुका है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में EV चलाने वालों की मौज, 382 नई जगहों पर लगेंगे चार्जिंग स्टेशन; PM e-Drive से 127 करोड़ मंजूर