Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मराठा साम्राज्य का हिस्सा जैसलमेर... NCERT की किताब पर विवाद, नक्शा देख भड़के चैतन्यराज सिंह

    Updated: Tue, 05 Aug 2025 11:14 AM (IST)

    जैसलमेर रियासत के राजा चैतन्य राज सिंह ने NCERT की कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में प्रकाशित एक मानचित्र पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि मानचित्र में जैसलमेर को मराठा साम्राज्य का हिस्सा दर्शाया गया है जो कि ऐतिहासिक रूप से गलत है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस गलती को सुधारने की अपील की है ताकि ऐतिहासिक तथ्यों को सही रखा जा सके।

    Hero Image
    जैसलमेर के महारावल चैतन्य राज सिंह। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, जैसलमेर। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की नई किताबें सियासी गलियारों का भी हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। NCERT के नए संस्करण में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। वही, चैतन्य राज सिंह ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में बने एक नक्शे पर आपत्ति दर्ज की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चैतन्य राज सिंह का कहना है कि इस पुस्तक में मौजूद मानचित्र में जैसलमेर को मराठा साम्राज्य का अंश बताया गया है, जो गलत है।

    यह भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री को महिला तस्कर कहने वाले प्रोफेसर की बढ़ी मुश्किलें, केस दर्ज; जाने क्या है पूरा मामला

    नक्शे की तस्वीर शेयर की

    चैतन्य राज सिंह ने एक्स प्लेटफॉर्म पर नक्शे की तस्वीर भी साझा की है। उनके अनुसार, "कक्षा 8 की NCERT की सामाजिक विज्ञान विषय पाठ्यपुस्तक (Unit 3, पृष्ठ संख्या 71) में दर्शाए गए मानचित्र में जैसलमेर को तत्कालीन मराठा साम्राज्य का भाग दर्शाया गया है, जो कि ऐतिहासिक रूप से भ्रामक, तथ्यहीन और गम्भीर रूप से आपत्तिजनक है।"

    चैतन्य राज सिंह ने आगे लिखा-

    NCERT जैसी किताबों में इस तरह की साक्ष्यविहीन जानकारी सवाल खड़े करती है। इससे हमारे गौरवशाली इतिहास और जनभावनाओं को भी आघात पहुंचा है। यह महज एक गलती नहीं बल्कि हमारे पूर्वजों के बलिदान, संप्रभुता और शौर्य गाथा को धूमिल करने का प्रयास है।

    मराठाओं ने नहीं दिया दखल: चैतन्य

    जैसलमेर का जिक्र करते हुए चैतन्य कहते हैं कि यह रियासत कभी मराठा साम्राज्य का हिस्सा नहीं थी। यहां के ऐतिहासिक स्रोतों में भी मराठा आधिपत्य और आक्रमण के साक्ष्य नहीं मिलते हैं। हमारी रियासत में मराठाओं ने कभी कोई दखल नहीं दिया।

    शिक्षा मंत्री से की अपील

    चैतन्य राज सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से NCERT किताब में मौजूद इस गलती को गंभीरता से लेते हुए तुरंत संशोधन की मांग की है। उनका कहना है कि यह ऐतिहासिक गरिमा, आत्मसम्मान और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम में सत्यनिष्ठा लाने का विषय है। इसपर तुरंत और ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।

    कौन हैं चैतन्य राज सिंह?

    चैतन्य राज सिंह राजस्थान की जैसलमेर रियासत के राजा हैं। वो जैसलमेर के 44वें महारावल हैं। उन्होंने नई दिल्ली के संस्कृत स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने लंदन विश्वविद्यालय के ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज राजनीति में डिग्री हासिल की है।

    यह भी पढ़ें- TMC में बदलाव के लिए भतीजे संग रणनीति बना रही थीं ममता बनर्जी, 12 मिनट की ऑनलाइन मीटिंग में फेल हो गई 'स्क्रिप्ट'