विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NCB ने गोवा में ड्रग कार्टेल का किया भंडाफोड़, 1980 की ओलंपिक मेडिलिस्ट तैराक और पूर्व पुलिसकर्मी गिरफ्तार

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Sat, 29 Apr 2023 04:00 PM (IST)

NCB ने गोवा में ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। उसने ओलंपिक पदक विजेता महिला रूसी तैराक और पूर्व पुलिसकर्मी ...और पढ़ें

NCB ने गोवा में ड्रग कार्टेल का किया भंडाफोड़, दो रूसी नागरिक गिरफ्तार
NCB ने गोवा में ड्रग कार्टेल का किया भंडाफोड़, दो रूसी नागरिक गिरफ्तार

मुंबई, पीटीआई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गोवा में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ करते हुए दो रूसियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक 1980 की ओलंपिक रजत पदक विजेता महिला तैराक है तो दूसरा एक पूर्व पुलिसकर्मी है। इसके साथ ही, एक भारतीय को भी ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है। एनसीबी के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पिछले दो हफ्तों में एनसीबी की गोवा इकाई द्वारा अभियान चलाया गया था।

रूसी महिला ड्रग्स की आपूर्ति में शामिल

एक गुप्त सूचना के आधार पर कि एक रूसी ड्रग कार्टेल गोवा में अरामबोल और उसके आस-पास के क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम कर रहा है, एक जांच शुरू की गई। खुफिया सूचनाओं के अनुसार, एस वर्गानोवा नाम की एक रूसी महिला नागरिक को ड्रग्स की आपूर्ति में शामिल पाया गया था। जांच के दौरान हमें ऐसी जानकारी भी मिली, जिससे आकाश नाम के एक स्थानीय व्यक्ति की पहचान हुई।

बड़े नेटवर्क का हिस्सा है आकाश

आगे की जांच के दौरान, यह पता चला कि आकाश एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा था और वह एक रूसी व्यक्ति के निर्देश पर काम कर रहा था, जो कार्टेल के सरगना के रूप में काम करता था। इसके तुरंत बाद आकाश को कड़ी निगरानी में रखा गया। व्यापक खुफिया-आधारित अभियानों के बाद, आंद्रे नाम के एक रूसी नागरिक को पकड़ा गया और उसके पास से 20 एलएसडी ब्लास्ट जब्त किए गए।

कोकीन, चरम समेत लाखों रुपये की नकदी बरामद

एंटी-ड्रग एजेंसी ने कहा कि मौके पर पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह अपने स्थानीय आवास पर हाइड्रोपोनिक वीड उगा रहा था।  इसके बाद उसके घर से हाइड्रोपोनिक वीड के पौधों के गमले बरामद किए गए। पूरे ऑपरेशन के दौरान 88 एलएसडी ब्लॉट, 8.8 ग्राम कोकीन, 242.5 ग्राम चरस, 1.440 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड, 16.49 ग्राम हैश ऑयल, 410 ग्राम हैश केक सहित विभिन्न प्रकार की नशीले पदार्थ सहित 4.88 लाख रुपये नकद जब्त किया गया। इसके साथ ही एनसीबी ने विदेशी मुद्राएं, फर्जी दस्तावेज, आईडी और सामग्री भी बरामद की।

1980 ओलंपिक की रजत पदक विजेता है वर्गोनोवा

एनसीबी ने कहा कि गिरफ्तार की गई रूसी महिला एस वर्गानोवा तैराकी में 1980 की ओलंपिक रजत पदक विजेता है, जबकि आंद्रे रूस का एक पूर्व पुलिसकर्मी है। बाद वाला लंबे समय से गोवा में एक ड्रग कार्टेल का संचालन कर रहा है। उसने अपना नेटवर्क फैलाने के लिए कई शहरों का दौरा किया था और स्ट्रीट पेडलर्स के अच्छी तरह से फैले नेटवर्क का प्रबंधन कर रहा था। cरूसी नागरिकों के साथ स्थानीय नागरिक आकाश को भी गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।