Move to Jagran APP

भारतीय नौसेना दिवस पर PM मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित इन दिग्गजों ने जवानों को किया सलाम

Navy Day 2020 देश आज नौसेना दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित दिग्गजों ने जवानों को सलाम किया है। निडर होकर देश की रक्षा करने पर पीएम ने जवामों की तारीफ की है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 10:22 AM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 10:34 AM (IST)
भारतीय नौसेना दिवस पर PM मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित इन दिग्गजों ने जवानों को किया सलाम
देश मना रहा नौसेना दिवस, जानें मोदी से लेकर अमित शह ने इस विशेष दिन पर क्या कहा।

नई दिल्ली, एएनआइ। आज यानी 4 दिसंबर को देश में भारतीय नौसेना दिवस मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर दिग्गजों ने जवानों को बधाई दी है। निडर होकर देश की रक्षा करने के लिए सभी जवानों को पीएम ने सलाम किया है। पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, हमारे सभी बहादुर नौसेना जवानों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस पर बधाई। भारतीय नौसेना निडर होकर हमारे तटों की रक्षा करती है और आवश्कता पड़ने पर मानवीय सहयता भी प्रदान करती है। हमें सदियों से भारत की समृद्ध समुद्री परंपरा भी याद है'।

loksabha election banner

पीएम के अलावा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी जवानों को शुभकामनाएं दी है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा,'शं नो वरुण: "जल के देवता हमारे लिए शुभ हों" नौसेना दिवस के अवसर पर भारत की समुद्री सीमाओं के सजग प्रहरियों के शौर्य को नमन, उनके परिजनों के धैर्य को नमन! कृतज्ञ देश, राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा में आपके अदम्य साहस और समर्पण पर सदैव विश्वास करता है, आप पर गर्व करता है। जय 

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी बहादुर जवानों बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'नौसेना दिवस पर, मैं भारतीय नौसेना के हमारे सभी साहसी कर्मियों और उनके परिवारों को हार्दिक मुबारकबाद देता हूं। भारत को हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा करने और आपदाओं के दौरान राष्ट्र की सेवा करने की अटूट प्रतिबद्धता के लिए हमारी दुर्जेय नीली जल सेना पर हमें गर्व है।'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नौसेना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'भारतीय नौसेना दिवस 2020 के अवसर पर इस उत्कृष्ट बल के सभी कर्मियों को मेरी शुभकामनाएं। समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करके हमारे समुद्र को सुरक्षित रखने में भारतीय नौसेना हमेशा आगे रहा है। मैं उनकी वीरता से भरे जज्बे को सलाम करता हूं'।

बताते चले कि प्रत्येक वर्ष 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस को मनाया जाता है। देश में भारतीय नौसेना एक त्रिआयामी शक्ति है, जो कि महासगारों की सतह देश की रक्षा करती है। नौसेना भारतीय सशस्त्र बलों की समुद्री शाखा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.