ओडिशा में लहराया बीजद का परचम
ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ हुए विधानसभा चुनाव में भी सत्ताधारी बीजू जनता दल का बोलबाला रहा। यहां नवीन पटनायक की अगुवाई में पार्टी ने लोकसभा की 21 सीटों में से 20 हासिल की तो विधानसभा की 147 सीटों में से 117 पर कब्जा जमाया। यहां भाजपा को विस की 10 सीटें और कांग्रेस को 16 मिली। प्रदेश में ब
भुवनेश्वर। ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ हुए विधानसभा चुनाव में भी सत्ताधारी बीजू जनता दल का बोलबाला रहा। यहां नवीन पटनायक की अगुवाई में पार्टी ने लोकसभा की 21 सीटों में से 20 हासिल की तो विधानसभा की 147 सीटों में से 117 पर कब्जा जमाया। यहां भाजपा को विस की 10 सीटें और कांग्रेस को 16 मिली।
प्रदेश में बीजद का प्रदर्शन इतना शानदार रहा कि कांग्रेस महज 16 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर सका। जबकि भाजपा को नौ सीटों से संतोष करना पड़ा। लोकसभा सीटों पर भी नवीन पटनायक ने बंपर प्रदर्शन किया। प्रदेश की 21 लोकसभा सीटों में से 20 पर कब्जा जमाया जबकि मोदी लहर के बीच भाजपा के खाते में महज एक सीट आई। यहां कांग्रेस व अन्य दलों का खाता भी नहीं खुला। बीजद के सभी प्रमुख नेताओं को लोकसभा और विधानसभा दोनों ही चुनावों में जीत हासिल हुई। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि 'ये ओडिशावासियों की जीत है, मैं इसे तहेदिल से स्वीकार करता हूं। हम प्रदेश में अपना अच्छा काम जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे।' गौरतलब है कि पटनायक ओडिशा में लगातार चौथी बार सत्ता में आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार द्वारा उठाए गए विकास कार्यक्रम, हितकारी योजनाओं सहित अन्य कदमों से जनता को लाभ पहुंचा। जिसके फलस्वरूप लोगों ने फिर बीजद को काम करने का मौका दिया है।