विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गृह मंत्रालय के आदेश पर एनआईए ने अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम और डी-कंपनी के खिलाफ दर्ज किया केस, जानें क्‍या हैं आरोप

By Krishna Bihari SinghEdited By:
Published: Mon, 07 Feb 2022 04:41 PM (IST)Updated: Tue, 08 Feb 2022 06:48 AM (IST)

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency NIA) ने सोमवार को अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम (Dwaood Ibrahim) एवं अन्य के खिलाफ ...और पढ़ें

एनआइए ने दाऊद इब्राहिम के खिलाफ केस दर्ज किया है। (Photo PTI)
एनआइए ने दाऊद इब्राहिम के खिलाफ केस दर्ज किया है। (Photo PTI)

नई दिल्‍ली, आइएएनएस। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency, NIA) ने सोमवार को अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम (Dwaood Ibrahim) एवं अन्य के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (Unlawful Activities Prevention Act) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। समाचार एजेंसी आइएएनएस ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency, NIA) के अधिकारियों को दाऊद इब्राहिम के खिलाफ गहन छानबीन शुरू करने को मंजूरी दी है।

एनआईए के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी आइएएनएस को बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में दाऊद इब्राहिम (Dwaood Ibrahim) और उसके सहयोगियों के नामों का उल्लेख है। रिपोर्ट के मुताबिक दाऊद इब्राहिम (Dwaood Ibrahim) काफी समय से देश में आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने का काम कर रहा था। जांच एजेंसी के मुताबिक आरोपियों ने हवाला चैनलों के जरिए उन तत्‍वों को आर्थिक मदद पहुंचाई जो देश में अशांति फैलाने के लिए काम कर रहे हैं।

केंद्रीय एजेंसियां दाऊद इब्राहिम (Dwaood Ibrahim) और उसकी डी-कंपनी की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही हैं। एजेंसिंयों ने अपनी छानबीन में पाया गया है कि हाल के दिनों में दाऊद के गुर्गों ने देशभर में दंगों जैसी स्थितियां पैदा करने के लिए लोगों को अपनी गैंग में शामिल किया है। दाऊद इब्राहिम (Dwaood Ibrahim) के गुर्गे और उनकी पूरी टीम लगातार देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। साथ ही विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच तनाव और दरार पैदा करने की कोशिशें कर रहे हैं।

एनआईए के अधिकारिक सूत्र ने नाम नहीं छापने की शर्त पर समाचार एजेंसी आइएएनएस को बताया कि पहले भी देशभर में कई राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम (Dwaood Ibrahim) का हाथ होने के बारे में हमारे अधिकारियों से जानकारियां साझा की गई थीं। इनमें बताया गया था कि अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम (Dwaood Ibrahim) देश में अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए लोगों की भर्तियां कर रहा है। साथ ही देश में दंगा जैसी स्थितियां पैदा करने में राष्‍ट्रविरोधी तत्‍वों की मदद कर रहा है।

एनआईए के अधिकारिक सूत्र ने बताया कि अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम (Dwaood Ibrahim) और उसके गुर्गे बातचीत और संपर्क करने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का इस्‍तेमाल करते हैं। केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने इन संवादों में से कुछ को इंटरसेप्ट किया। अधिकारियों ने अपनी छानबीन में पाया कि देश के खिलाफ एक गहरी साजिश रची जा रही थी। समाचार एजेंसी आइएएनएस की रिपोर्ट में कहा गया है कि अब उपलब्ध सामग्री के आधार पर एजेंसी ने दाऊद इब्राहिम (Dwaood Ibrahim) और उसकी डी-कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।