मोदी नहीं अधिकारी हड़पना चाहते हैं गरीबों का राशन: प्रहलाद मोदी
नई दिल्ली। देशभर में गुजरात विकास के चर्चे हो रहे हैं। लेकिन इसके साथ ही मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आवाज भी बुलंद होती जा रही हैं। इस बार ये आवाज उठाने वाले कोई और नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी हैं। उन्होंने साफ कहा है कि गुजरात सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार से लिप्त है।
अहमदाबाद। मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी ने साफ किया है की मोदी के राज में भ्रष्टाचार नहीं अनियमितता है जिसके लिए अधिकारी जिम्मेदार हैं। अधिकारी मोदी को गुमराह कर रहे हैं उनकी साजिश 10 लाख गरीबों का राशन हड़पने की है।
गुजरात के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों पर 7 लाख गरीबों का नाम गरीबी रेखा से नीचे वाली सूची से हटवाने का आरोप लगाने वाले प्रहलाद मोदी कहते हैं कि उनका अपने बड़े भाई नरेंद्र मोदी से कोई मतभेद या विवाद नहीं है, वो यह भी नहीं कह रहे कि मोदी राज में भ्रष्टाचार है लेकिन अनियमितता जरूर हैं। अधिकारी मोदी को गुमराह कर अपना उल्लू सीधा करने की फिराक में है और मोदी फिर भी इन्हीं अधिकारियों पर भरोसा कर रहे हैं। अधिकारी बार कोड सिस्टम के जरिए लाखों गरीबों का नाम सूची से हटाकर केंद्र से मिलने वाले राशन को हड़पना चाहते हैं। कहा है कि सरकार केंद्र की सब्सिडी बचाने और वाहवाही लूटने के लिए बीपीएल कार्डधारकों की संख्या कम कर रही है। अगर इस मामले को दुरुस्त करने के लिए सरकार द्वारा कदम नहीं उठाए गए तो वह अहिंसक आंदोलन को बाध्यम होंगे।
मुख्यमंत्री की रीति और नीति सही है लेकिन मैं उन पर कोई अंगुली नहीं उठा रहा हूं लेकिन वो जिन अधिकारियों पर भरोसा कर रहे हें वो इसके पात्र नहीं हैं। अधिकारी नए सिस्टम को अपने फायदे के लिए तोड़ मरोड़ रहे हैं। जून 2010 को उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री खाद्य मंत्री व मुख्य सचिव से भी की थी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
गुजरात सरकार के पूर्व प्रवक्ता जय नारायण व्यास ने कहा है की प्रहलाद भाई का आरोप सरकार नहीं व्यवस्था पर है। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के कामकाज से उनका गुजरात फेयर प्राइस शॉप असोचिअसन खुश नहीं है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर