नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बम की धमकी से हड़कंप, भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के बीच बढ़ाई गई सुरक्षा
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के अंडर-19 मैच के दौरान बम की धमकी मिली। ईमेल के ...और पढ़ें

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान बम की धमकी।
HighLights
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान बम की धमकी।
ईमेल के जरिए मिली धमकी से स्टेडियम में हड़कंप मच गया।
खिलाड़ी स्टेडियम में मौजूद थे, सुरक्षा बढ़ाई गई।
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के अंडर-19 मैच के दौरान बम की धमकी मिली। स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक जिस समय यह धमकी मिली उस समय दोनों टीम के खिलाड़ी स्टेडियम में ही मौजूद थे। यह धमकी ईमेल की जरिए भेजी गई थी। अधिकारियों के मुताबिक धमकी भरा ईमेल सुबह करीब 11 बजे मिला था जबकि मैच सुबह 11:15 बजे खत्म होने वाला था।
GCA ने पुलिस को धमकी की जानकारी दी
गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अनिल पटेल ने कहा कि धमकी मिलने के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। पटेल ने कहा, 'ईमेल मिलते ही हमने स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया। ऐसा पहले भी कुछ बार हो चुका है, जिसमें वर्ल्ड कप 2023 और IPL के दौरान की घटनाएं भी शामिल हैं।'
झूठी धमकी की पुष्टि
रिपोर्ट के मुताबिक ईमेल की जांच के लिए साइबर सेल की एक टीम तुरंत स्टेडियम पहुंची। शुरुआत में खिलाड़ियों को इस घटनाक्रम के बारे में नहीं बताया गया। बाद में, स्थिति की जानकारी मिलने और जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद दोनों टीमें दोपहर करीब 1 बजे स्टेडियम से रवाना हुईं। बाद में स्थानीय पुलिस ने ईमेल के झूठी होने की पुष्टि की।
कई स्कूल-कॉलेजों को भी मिली धमकी
बुधवार को अहमदाबाद में सिर्फ नरेंद्र मोदी स्टेडियम को ही धमकी नहीं दी गई थी। सुबह से समय में गुजरात हाई-कोर्ट और शहर के कई स्कूल-कॉलेजों को भी ऐसे ईमेल मिले थे।
ईमेल में पंजाबी गायक को भी चेतावनी
ईमेल में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम का भी जिक्र था। ईमेल में लोगों को 21 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले गायक के कॉन्सर्ट में शामिल न होने की चेतावनी दी गई थी। ईमेल में खालिस्तान-समर्थक संदेश थे।
बम की यह धमकी ऐसे समय में सामने आई जब भारत U-19 ने दूसरे यूथ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया U-19 के खिलाफ 10 विकेट से शानदार जीत हासिल की। डेब्यू करने वाले तन्मय बलोदा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई और अपने U-19 डेब्यू पर 14 विकेट लिए।
जब ये धमकी मिली उस समय दोनों टीम स्टेडियम में ही मौजूद थीं, लेकिन कोई आपातकाल जैसी स्थिति नहीं बनी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैच पूरा किया और बाद में जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दोनों टीम सुरक्षित रूप से स्टेडियम से बाहर निकल गई।
