विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत के सहयोग से ईरान में बन रहे चाबहार पोर्ट से जुड़ेगा कंडला पोर्ट: पीएम

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Mon, 22 May 2017 03:57 AM (IST)Updated: Mon, 22 May 2017 10:18 PM (IST)

कंडला बंदरगाह पर कई योजनाओं का लोकार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि यह बंदरगाह एशिया के प्रमुख बंदरगाहों में से एक है।

भारत के सहयोग से ईरान में बन रहे चाबहार पोर्ट से जुड़ेगा कंडला पोर्ट: पीएम
भारत के सहयोग से ईरान में बन रहे चाबहार पोर्ट से जुड़ेगा कंडला पोर्ट: पीएम

अहमदाबाद (जेएनएन)। दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कंडला बंदरगाह पर रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कंडला लघु भारत है। कंडला बंदरगाह पर कई योजनाओं का लोकार्पण करते हुए उन्होंने इस बंदरगाह को एशिया के प्रमुख बंदरगाहों में से एक बताया।

पीएम मोदी ने कहा कि एक वक्त था जब कच्छ में पानी की भारी किल्लत थी। यहां के सोग बिना पानी जिंदगी गुजारने को मजबूर थे। पानी का महत्व यहां के लोगों को भलिभांति मालूम है। विराट समंदर.. मरुभूमि.. पहाड़ और पांच हजार साल पुरानी संस्कृति के सबूत.. कच्छ का स्वर्णिम इतिहास बयां करते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया को देने के लिए कच्छ के पास बहुत कुछ है। आज इस छोटे से शहर में 1000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट आ रहे हैं।  

उन्होंने कहा कि विश्व में जारी प्रतिस्पर्धा में लाभ उठाने के लिए भारत के पास बेहतरीन बंदरगाहों का होना बहुत जरुरी है। कंडला बंदरगाह में वो क्षमता है जो भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्व रखती है। भारत ने अपनी जगह दुनिया के बड़े बंदरगाहों में बना ली है। उन्होंने कहा कि भारत के सहयोग से ईरान में विकसित किए जा रहे चाबहार बंदरगाह को कंडला बंदरगाह से जोड़ा जाएगा। कंडला में बाबा साहब आंबेडकर के नाम से एक कनवेन्शन सेंटर भी बन रहा है। पीएम मोदी यहां 23 मई को गांधीनगर में अफ्रीकी विकास बैंक की सालाना आम बैठक में शिरकत करेंगे। वह आज रात राजधानी गांधीनगर में रूकेंगे।

प्रधानमंत्री 23 मई को गांधीनगर में अफ्रीकी विकास बैंक की सालाना बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2.20 बजे भुज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से 2.25 बजे कंडला के लिये रवाना होंगे और दोपहर 2.45 बजे कंडला एयरपोर्ट पहुंचेगे। मोदी दोपहर 3 बजे कंडला पोर्ट के एग्जिबिशन ग्राउन्ड पहुंचेंगे जहां वह शिलान्यास, अवॉर्ड कार्यक्रम और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह शाम 4 बजे कंडला पोर्ट से कंडला एयरपोर्ट के लिये रवाना होंगे।

शाम 4.15 बजे हेलीकॉप्टर से भचाउ के लिये रवाना होंगे। वह शाम 4.40 बजे भचाउ पहुंचेगे जहां वह कच्छ नर्मदा ब्रांच के पंपिग स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। और शाम 5.15 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। मोदी शाम 6.30 बडे भचाउ से भुज रवाना होंगे और शाम 7.05 बजे भुज से अहमदाबाद के लिये रवाना होंगे। मोदी रात 8 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर गांधीनगर राजभवन के लिये रवाना होंगे। मोदी रात 8.30 बजे राजभवन पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें: पीएम के 'मन की बात' को विदेश से मिलीं ढेर सारी प्रतिक्रियाएं

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार का तीन साल का रिपोर्ट कार्ड बेहद निराशाजनक : सुरजेवाला