हम लाए हैं युद्ध से जहाज निकालकर... 46,500 MT LPG लेकर होर्मुज से भारत पहुंचा 'नंदा देवी'
नंदा देवी एलपीजी टैंकर 46,500 मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी लेकर भारत के वाडिनार बंदरगाह पहुंचा है। यह युद्ध प्रभावित ...और पढ़ें
HighLights
होर्मुज की बाधा को पार कर भारत पहुंचा नंदा देवी
46 हजार MT टन से ज्यादा एलपीजी लेकर आया नंदा देवी
वाडिनार बंदरगाह पहुंचा नंदा देवी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शिवालिक के बाद एक और एलपीजी टैंकर नंदा देवी मंगलवार को भारत पहुंच गया। इसमें 46,500 मीट्रिक टन से ज्यादा लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) है। अब एंकरेज पर शिप-टू-शिप (STS) ट्रांसफर किया जाएगा।
दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (DPA) के चेयरमैन सुशील कुमार सिंह ने मदर वेसल MT नंदा देवी के कैप्टन और क्रू से बातचीत करने और उन्हें सुविधाएं देने के लिए जहाज का दौरा किया।
युद्ध के बीच भारत पहुंचा दूसरा जहाज
उन्होंने कहा, "नंदा देवी जहाज आज सुबह 2.30 बजे पहुंचा। यह जहाज-से-जहाज़ (STS) ट्रांसफर के लिए 46,500 MT LPG लेकर आया है, जो गहरे समुद्र में एंकरेज एरिया में होगा। MT BW Birch को STS ट्रांसफर आज शुरू होगा। हमने इस माल को यहां लाने के लिए क्रू का धन्यवाद किया और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।"
यह जहाज युद्ध से प्रभावित स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार करने के बाद गुजरात के वाडिनार बंदरगाह पर पहुंचा। मिडिल ईस्ट में गहराते संकट के बीच होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाला भार का यह दूसरा जहाज है।
शिवालिक लेकर आया था 46 हजार मीट्रिक टन गैस
एक दिन पहले एलपीजी टैंकर शिवालिक गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 46,000 मीट्रिक टन से ज्यादा एलपीजी लेकर पहुंचा था। इसमें इतनी गैस थी जो भारतीय घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के लगभग 32.4 लाख स्टैंडर्ड घरेलू सिलेंडरों के बराबर थी।
अधिकारियों का अनुमान है कि यह अकेला जहाज भारत की कुल एलपीजी आयात की जरूरत का लगभग एक दिन का हिस्सा पूरा कर सकता है।
यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बीच भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में तैनात किए दो युद्धपोत, तेल टैंकरों को देंगे सुरक्षा
