ईरान युद्ध के बीच भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में तैनात किए दो युद्धपोत, तेल टैंकरों को देंगे सुरक्षा
भारतीय नौसेना ने अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच होर्मुज स्ट्रेट में दो युद्धपोत तैनात किए हैं। इनका मुख्य उद्देश्य भारत की ...और पढ़ें

भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में तैनात किए दो युद्धपोत। (रॉयटर्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच भारत ने अपने दो युद्धपोतों को होर्मुज स्ट्रेट में तैनात कर दिया है।भारतीय नौसेना ने उन व्यापारिक जहाजों और टैंकरों की सुरक्षित आवाजाही में मदद के लिए युद्धपोतों के दो टास्कफोर्स तैनात किए हैं, जो ईरान के पास होर्मुज स्ट्रेट को पार करके भारत में गैस और कच्चा तेल ला रहे हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के सूत्रों के अनुसार, भारतीय नौसेना के युद्धपोतों के सुरक्षा में चल रहे इन जहाजों को हर संभव सहायता और सहयोग दिया जा रहा है।
The Indian Navy has deployed two task forces of warships to help in the safe transit of merchant vessels and tankers, bringing gas and crude oil to India after crossing the Strait of Hormuz near Iran. All possible assistance and support are being provided to the vessels which are… pic.twitter.com/pYQYQDaagO
— ANI (@ANI) March 16, 2026
भारत पहुंचा शिवालिक जहाज
ईरान सरकार की विशेष अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य से हो कर एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक सोमवार शाम को गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंच गया। देश में एलपीजी की कमी को देखते हुए बंदरगाह पर शिवालिक के आगमन और उससे जुड़े सभी कागजी व अन्य प्रक्रियागत कार्रवाई पहले ही पूरी कर ली गई थी ताकि जितनी जल्दी हो एलपीजी को तेल रिफाइनरियों के डिपो तक पहुंचाया जा सके।
आज LPG लेकर भारत पहुंचेगा नंदा देवी
कुछ ऐसा ही एक अन्य जहाज नंदा देवी के साथ भी होगा जो मंगलवार को भारतीय बंदरगाह पर पहुंचेगा। इसके अलावा यूएई से 81 हजार टन कच्चा तेल ले कर एक अन्य जहाज जग लाडली भी मंगलवार को पहुंचेगा। ये जानकारी बंदरगाह, जहाजरानी व जलमार्ग मंत्रालय की तरफ से सोमवार को पश्चिम एशिया के हालात पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई है। इन तीनों जहाजों के आने से देश में तेल व गैस आपूर्ति को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
