Move to Jagran APP

मणिपुर की राज्यपाल बनीं नजमा हेपतुल्ला, जगदीश मुखी को बनाया अंडमान का LG

राष्ट्रपति ने तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति की है। नजमा हेपतुल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है।

By Manish NegiEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2016 02:37 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2016 05:02 PM (IST)
मणिपुर की राज्यपाल बनीं नजमा हेपतुल्ला, जगदीश मुखी को बनाया अंडमान का LG

नई दिल्ली। केंद्र ने तीन राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश के राज्यपाल व उपराज्यपाल के नाम को मंजूरी दे दी। राष्ट्रपति भवन से इन नामों की अधिसूचना जारी की गयी है। केेंद्र ने नजमा हेपतुल्लाह को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया है, जबकि बनवारी लाल पुरोहित को असम का राज्यपाल बनाया गया है, वहीं वीपी सिंह बदनौर पंजाब के राज्यपाल नियुक्त किये गये हैं। अंडमान निकोबार द्वीप समूह का उप राज्यपाल प्रो जगदीश मुखी को बनाया गया है।

loksabha election banner


कुछ दिनों पहले केंद्रीय कैबिनेट में किये गये फेरबदल के बाद इस बात के कयास लगाये जा रहे थे कि सरकार कुछ राज्यों में नये सिरे से राज्यपालों की तैनाती करेगा। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के पद से नजमा हेपतुल्ला के इस्तीफा देने के बाद उनके नाम की राज्यपाल के रूप में सर्वाधिक चर्चा थी। वहीं, दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे जगदीश मुखी को अंडमान का उप राज्यपाल बनाना भी केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार की एक रणनीति का हिस्सा है।

असम के राज्यपाल नियुक्त किये गये बनवारी लाल पुरोहित महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र से आते हैं। वे नागपुर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद भी रह चुके हैं। पंजाब के राज्यपाल नियुक्त किये गये वीपी सिंह बदनौर राजस्थान से आते हैं और वे राज्यसभा सदस्य भी रहे हैं।
पढ़ेंः महाराष्ट्र के राजभवन परिसर में अंग्रेजों के समय का मिला बंकर



Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.