विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत, 3000 बोतलें जब्त; 36 सालों से लागू है शराबबंदी

Published: Sat, 26 Sep 2026 03:49 PM (IST)

नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शराब की करीब 3,000 बोतलें जब्त की हैं और 19 लोगों को गिरफ्तार किया है।

नगालैंड में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

नगालैंड में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत।

  2. राज्य में 36 सालों से शराबबंदी लागू है।

  3. पुलिस ने 3000 बोतलें जब्त कर 19 गिरफ्तार किए।

डिजिटल डेस्क, कोहिमा। नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में 1990 से शराब पर पाबंदी लागू है। इसके बावजूद पुलिस ने राज्य में 3,000 बोतलें जब्त की हैं।

पुलिस ने बताया कि पिछले दो दिनों में मोकोकचुंग जिले में आठ और तुएनसांग जिले में 11 लोगों की मौत अवैध शराब पीने से हुई है।

नगालैंड में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत

पुलिस ने मिलावटी शराब की सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए एक टीम बनाई है। सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) वेसुप्रा केजो ने शनिवार को बताया कि इन मौतों की जांच करने और मिलावटी शराब के स्रोत और सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) आई. बुंगलांग चांग की अगुवाई में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई है।

एसएसपी ने कहा, 'मौत की वजह का पता लगाने के लिए सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए गुवाहाटी भेजे गए हैं। हमें कुछ सुराग मिले हैं, लेकिन अभी जानकारी का खुलासा करना जल्दबाजी होगी।'

शराब की 3,000 बोतलें जब्त

राज्य में जहरीली शराब से लोगों की मौत की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने कई जगहों पर छापामारी की। पुलिस ने शराब की करीब 3,000 बोतलें जब्त की हैं और 19 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे बिना पहचान, बिना लेबल या संदिग्ध अवैध शराब न पिएं। साथ ही, शराब पीने के बाद चक्कर आना, धुंधला दिखना, सांस लेने में तकलीफ या बेहोशी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत मेडिकल मदद लेने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- 'पद्मभूषण क्यों देना, प्रधानमंत्री ही बना दो', ज्ञानेश कुमार की तारीफ पर कांग्रेस ने BJP बंगाल अध्यक्ष पर कसा तंज