Move to Jagran APP

कोरोना के प्रसार को रोकने में असफल है वॉल्व N-95 मास्क, भारत सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखा पत्र

वॉल्व N-95 मास्क को लेकर भारत सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ राजीव गर्ग ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर जानकारी दी है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 08:59 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 11:43 PM (IST)
कोरोना के प्रसार को रोकने में असफल है वॉल्व N-95 मास्क, भारत सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखा पत्र
कोरोना के प्रसार को रोकने में असफल है वॉल्व N-95 मास्क, भारत सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखा पत्र

नई दिल्ली, एएनआइ। लोगों द्वारा वॉल्व वाले एन-95 मास्क के इस्तेमाल के खिलाफ केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर चेतावनी जारी की है। केंद्र का कहना है कि यह वायरस को फैलने से नहीं रोकते और इनका इस्तेमाल वायरस की रोकथाम के लिए अपनाए गए उपायों के लिए हानिकारक है।

loksabha election banner

स्वास्थ्य मंत्रालय में स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक राजीव गर्ग ने राज्यों के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिवों को पत्र लिखकर कहा है कि लोगों द्वारा एन-95 मास्क का अनुचित इस्तेमाल किया जा रहा है, खासतौर पर वॉल्व वाले मास्क का।

जारी की एडवाइजरी

उन्होंने पत्र में घर में बने प्रोटेक्टिव फेस एंड माउथ कवर के इस्तेमाल पर स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध एडवाइजरी का जिक्र भी किया। सरकार ने अप्रैल में यह एडवाइजरी जारी की थी। इसमें कहा गया है कि फेस कवर को प्रतिदिन धोना और साफ करना चाहिए। फेस कवर के लिए किसी भी उपयोग किए हुए सूती कपड़े का इस्तेमाल किया जा सकता है। फेस कवर बनाने से पहले कपड़े को पांच मिनट तक उबले पानी में धोना चाहिए और फेस कवर बनाने से पहले उसे अच्छी तरह सुखा लेना चाहिए।

WHO ने ट्रिपल लेयर मास्क को बेहतर बताया

वाल्व लगे यह मास्क महंगे होने के बावजूद भी आम लोग इसे खूब प्रयोग कर रहे हैं। एन-95 वाल्व वाले मास्क से संक्रमण की आशंका रहती है। इससे बेहतर ट्रिपल लेयर मास्क है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी वाल्व वाले मास्क से बेहतर ट्रिपल लेयर मास्क को बताया है। इस संबंध में संगठन ने निर्देश भी जारी किया है। यही वजह है कि अब चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारी एन-95 के साथ ट्रिपल लेयर मार्क्स भी प्रयोग कर रहे हैं।

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

कोरोन का संक्रमण देश में तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 लाख 18 हजार के पार पहुंच गई है वहीं मरनेवालों की संख्या 27 हजार के पार पहुंच गई है। भारत पूरी दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां पर संक्रमितों की संख्या प्रत्येक दिन बढ़ रही है। देश में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है। यहां पर संक्रमितों की संख्या तीन लाख पार गई है। इसके बात तमिलनाडु और देश की राजधानी दिल्ली सबसे ज्यादा संक्रमित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.