विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैसुरु दशहरा में ड्रोन शो ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3473 ड्रोन से बनाई मोर की भव्य आकृति

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:36 PM (IST)

कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री के.जे. जॉर्ज ने मैसुरु दशहरा समारोह में 3,473 ड्रोन से मोर की आकृति बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए सीईएससी की सराहना की है।

मैसुरु में ड्रोन शो ने बनाया रिकॉर्ड

मैसुरु में ड्रोन शो ने बनाया रिकॉर्ड

HighLights

  1. मैसुरु दशहरा में 3,473 ड्रोन से बना मोर।

  2. सीईएससी ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में निभाई भूमिका।

  3. शहर में आकर्षक विद्युत सजावट और निर्बाध बिजली आपूर्ति।

डिजिटल डेस्क, मैसुरु। कर्नाटक के ऊर्जा एवं पर्यटन मंत्री के.जे. जार्ज ने मैसुरु दशहरा समारोह में 3,473 ड्रोन से मोर की भव्य आकृति बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए चामुंडेश्वरी इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कारपोरेशन (सीईएससी) की सराहना की है। उन्होंने 11 दिवसीय उत्सव के दौरान शहर की आकर्षक विद्युत सजावट की भी प्रशंसा की।

जॉर्ज ने कहा कि ऊर्जा विभाग और सीईएससी ने दशहरा की भव्यता को दुनिया के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि बन्नीमंटप के परेड मैदान में चार दिनों तक आयोजित ड्रोन शो में विभिन्न रंगों और डिजाइनों से 12 आकर्षक आकृतियां बनाई गईं। इनमें मोर की आकृति प्रमुख आकर्षण रही।

मंत्री के अनुसार, उत्सव के दौरान शहर में 146 किलोमीटर सड़कों, 123 सर्किलों और प्रमुख स्थानों पर रंगीन रोशनी की व्यवस्था की गई। इसके अलावा, 80 कलात्मक विद्युत सजावट भी की गईं। उन्होंने कहा कि लाखों पर्यटकों को आकर्षित करने वाले इस आयोजन में निर्बाध बिजली आपूर्ति, तकनीकी तैयारी और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना बड़ी चुनौती थी।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार

यह भी पढ़ें- मैसुरु दशहरा के दौरान दलित मंत्रियों को पूजा से रोकने पर गहराया विवाद, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दिए जांच के आदेश