Move to Jagran APP

COVID-19: दो दिनों के लिए बंद कर सैनिटाइज किया गया मैसूर पैलेस, कर्मचारी का रिश्तेदार है संक्रमित

मैसूर पैलेस में काम करने वाले कर्मचारी के रिश्तेदार के संक्रमित होनेदो के बाद पैलेस के भीतर और बाहर का पूरा एरिया सैनिटाइज किया गया।

By Monika MinalEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 04:21 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 04:21 PM (IST)
COVID-19: दो दिनों के लिए बंद कर सैनिटाइज किया गया मैसूर पैलेस, कर्मचारी का रिश्तेदार है संक्रमित

 मैसूर, एएनआइ। अब तक कोविड-19 से अछूता मैसूर पैलेस भी इसकी चपेट में आता दिख रहा है। शनिवार सुबह पैलेस को सैनिटाइज किया गया। दरअसल यहां काम करने वाले एक कर्मचारी के रिश्तेदार के संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह टेस्ट गुरुवार को किया गया था। पैलेस के भीतर और बाहर का पूरा एरिया सैनिटाइज किया गया। अधिकारियों ने बताया है कि सोमवार को इस पैलेस को दोबारा खोला जाएगा। इस महामारी के कारण शुरुआत में एहतियात के तौर पर 15 से 22 मार्च तक पैलेस को बंद रखा गया था। यह जानकारी मैसूर पैलेस कमिटी ने दी।

loksabha election banner

ऊंट की देखभाल करने वाले सहायक के एक रिश्तेदार के पॉजिटिव आने के बाद दो दिनों के लिए महल में आम लोगों के प्रवेश को निषेध कर दिया गया। पैलेस बोर्ड के उपनिदेशक टी. एस. सुब्रमण्या ने शुक्रवार को यह जानकारी दी कि पैलेस को सोमवार को खोला जाएगा। खूबसूरत मैसूर पैलेस का निर्माण ऑर्किटेक्ट इरविन करवाया था। भारतीय और अरब शैली में बनाए गए इस भव्य पैलेस की खूबसूरती दशहरे के दस दिनों के दौरान और बढ़ जाती है। यह पैलेस उस वक्त 1 लाख बल्ब की रोशनी से जगमग होता है। पैलेस में शाम 7 बजे से लेकर रात 10 बजे तक ये लाइटें जली रहती हैं।

उल्लेखनीय है कि शनिवार तक मैसूर में संक्रमण के कुल 639 हैं। इसके पहले केवल को यहां 52 नए संक्रमित सामने आए थे। अब तक यहां संक्रमण के कारण 16 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कर्नाटक में अब तक कुल 31 हजार 1 सौ पांच संक्रमित मामले हैं। चीन के वुहान शहर से पिछले साल दिसंबर में सफर शुरू करने वाले नॉवेल कोरोना वायरस ने अब तक 1 करोड़ 20 लाख से अधिक लोगों को संक्रमित कर दिया है। इस महामारी ने दुनिया की आर्थिक व्यवस्था को डावांडोल कर दिया है। दुनिया भर के वैज्ञानिक जल्द से जल्द इस महामारी से छुटकारा पाने के लिए वैक्सीन विकसित करने में जुटे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.