मेरी बेटी ईमानदार आइएएस अधिकारी: सुभाषचंद
आगरा, जागरण संवाददाता। नोएडा के खनन माफिया के खिलाफ धड़ाधड़ कार्रवाई के चलते निलंबन झेलने वाली दुर्गा शक्ति नागपाल की चर्चा आज हर जगह हो रही है। दुर्गा के पिता सुभाष चंद का कहना है कि उनकी बेटी ईमानदारी अधिकारी है। दुर्गा शक्ति के पिता सुभाषचंद नागपाल आगरा छावनी बोर्ड में दो बार अधिशासी अधिकारी पद पर तैनात रह चुके
आगरा, जागरण संवाददाता। नोएडा के खनन माफिया के खिलाफ धड़ाधड़ कार्रवाई के चलते निलंबन झेलने वाली दुर्गा शक्ति नागपाल की चर्चा आज हर जगह हो रही है। दुर्गा के पिता सुभाष चंद का कहना है कि उनकी बेटी ईमानदारी अधिकारी है। दुर्गा शक्ति के पिता सुभाषचंद नागपाल आगरा छावनी बोर्ड में दो बार अधिशासी अधिकारी पद पर तैनात रह चुके हैं।
जब वे यहां सन् 1985 में थे, तभी डॉक्टर खंभाटा के छावनी क्षेत्र स्थित नर्सिंग होम में दुर्गा शक्ति का जन्म हुआ। करीब पांच साल पूर्व अवकाश ग्रहण कर चुके श्री नागपाल ने दिल्ली से मोबाइल पर बताया कि वे आगरा में 80 और 85 में दो बार तैनात रहे। जून 1985 में दुर्गा का जन्म हुआ था। उस समय ताज रोड पर उनका बंगला था। जब दुर्गा दो साल की हुई, तभी उनका दिल्ली स्थानांतरण हो गया।
पिता की इकलौती संतान दुर्गा का मन पहले इंजीनियरिंग करने का था। कई कंपनियों में उनका प्लेसमेंट हो गया था। उसके बाद दुर्गा शक्ति की पोस्टिंग इनकम टैक्स विभाग में हुई लेकिन वहां भी उनका मन नहीं लगा। आखिर में वह सिविल सेवा में आ गईं। एक प्रश्न के उत्तर में पिता का कहना था कि दुर्गा में शुरू से ही ऊंचाइयां छूने का जज्बा था। उसी से वह एक ईमानदारी आइएएस बन सकीं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर