विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुनिया में 2035 तक मुसलमानों की संख्या होगी सबसे अधिक, रिसर्च रिपोर्ट में बड़ा दावा

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:35 PM (IST)

2020 से 2070 के बीच विश्व की आबादी में 29 फीसदी वृद्धि होने का अनुमान है। मुसलमानों की आबादी लगभग ...और पढ़ें

दुनिया में 2035 तक मुसलमानों की संख्या होगी सबसे अधिक (फोटो- रॉयटर)

दुनिया में 2035 तक मुसलमानों की संख्या होगी सबसे अधिक (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. 2070 तक मुसलमानों की संख्या 3.6 अरब से अधिक हो जाएगी

  2. 2020-2025 के दौरान मुस्लिम महिलाओं की औसत प्रजनन दर 3.1 बच्चे प्रति महिला रही

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुसलमानों की बढ़ती आबादी को लेकर हैरान कर देने वाली रिपोर्ट सामने आई है। प्यू रिसर्च सेंटर के नए अनुमान के अनुसार, ऊंची जन्म दर के कारण मुसलमान 2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समूह बन जाएंगे और ईसाइयों से आगे निकल जाएंगे।

अध्ययन के अनुसार, 2020 में दुनिया में 2.27 अरब ईसाई और 2.02 अरब मुसलमान थे। 2035 तक मुस्लिम आबादी 2.57 अरब पहुंचने का अनुमान है, जबकि ईसाई आबादी 2.52 अरब रहेगी। अगर मौजूदा रुझान जारी रहे तो 2070 तक मुसलमानों की संख्या 3.6 अरब से अधिक हो जाएगी, जबकि ईसाई आबादी 3 अरब से नीचे रहेगी।

प्यू के वरिष्ठ जनसांख्यिकीविद् कॉनराड हैकेट ने कहा कि यह बच्चों की बात है। उन्होंने बताया कि मुस्लिम आबादी की वृद्धि में धर्म परिवर्तन या अन्य कारणों की भूमिका जन्म दर के मुकाबले बहुत कम है।

2020-2025 के दौरान मुस्लिम महिलाओं की औसत प्रजनन दर 3.1 बच्चे प्रति महिला रही, जबकि ईसाई महिलाओं में यह 2.5 और अन्य धार्मिक समूहों में 1.6 थी (प्रतिस्थापन स्तर 2.1 से कम)।

2020 से 2070 के बीच विश्व की आबादी में 29 फीसदी वृद्धि होने का अनुमान है। मुसलमानों की आबादी लगभग 80 फीसदी और ईसाइयों की 30 फीसदी बढ़ने का अनुमान है।

दुनिया की आबादी वृद्धि का बड़ा हिस्सा उप-सहारा अफ्रीका में होगा, जहां ईसाई और इस्लाम दोनों प्रमुख धर्म हैं। 2070 तक दुनिया के आधे से ज्यादा ईसाई उप-सहारा अफ्रीका में रहेंगे। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य अमेरिका को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे बड़ा ईसाई देश बन सकता है।

यूरोप में आबादी 17 फीसदी घटने का अनुमान है। वहां ईसाइयों की संख्या लगभग एक-तिहाई घटकर 505 मिलियन से 324 मिलियन रह सकती है, जबकि मुस्लिम हिस्सेदारी 6 फीसदी से 13 फीसदी तक बढ़ सकती है।

अमेरिका में वर्तमान में 62 फीसदी ईसाई हैं। 2065 तक यह हिस्सेदारी 50 फीसदी से नीचे जाने का अनुमान है। कनाडा में 2030 तक ही ईसाई आबादी आधी से कम रह सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।