22 साल से जेल में बंद हत्या के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाई कोर्ट के आदेश पर जताई चिंता
सुप्रीम कोर्ट ने 22 साल से जेल में बंद एक हत्या के दोषी को जमानत दे दी, ओडिशा हाई कोर्ट के अपील खारिज करने के आदेश पर चिंता जताई। शीर्ष अदालत ने कहा कि हाई कोर्ट को मामले में व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए था और दोषी को मेरिट पर सुनवाई का अवसर देना चाहिए था।
-1778259705377_m.webp)
सर्वोच्च न्यायालय ने ओडिशा हाई कोर्ट के आदेश पर जताई चिंता (फाइल फोटो)
HighLights
सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के दोषी को 22 साल बाद जमानत दी।
ओडिशा हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई।
दोषी 22 साल से जेल में, कभी पैरोल नहीं मिली।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा हाई कोर्ट द्वारा पारित एक परेशान करने वाले आदेश का संज्ञान लेते हुए हत्या के एक दोषी को जमानत दे दी। उच्चतम न्यायालय ने हाई कोर्ट के उस दृष्टिकोण पर गंभीर चिंता जताई, जिसने देरी के आधार पर उसकी अपील खारिज कर दी थी।
जस्टिस जेबी पार्डीवाला और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने कहा कि हाई कोर्ट को मामले पर व्यावहारिक और सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण अपनाना चाहिए था और दोषी को उसकी अपील पर मेरिट के आधार पर बहस करने का अवसर देने के लिए देरी को माफ कर देना चाहिए था।
22 सालों से काट रहा सजा
शीर्ष अदालत ने इस बात पर गौर किया कि दोषी को एक बार भी पैरोल या फर्लो पर रिहा नहीं किया गया और कहा कि मामले को हाई कोर्ट में वापस भेजना और आपराधिक अपील पर गुण-दोष के आधार पर सुनवाई करना व्यर्थ होगा।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उसने यह आदेश इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए पारित किया है कि याचिकाकर्ता पिछले 22 वर्षों से सजा काट रहा है। इस दौरान उसे एक बार भी रिहा नहीं किया गया है और उसका जेल में आचरण भी संतोषजनक पाया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।