नगरपालिका ने उतरवाए कांडा के पोस्टर
एयरहोस्टेस गीतिका को लेकर प्रदेश के श्रम मंत्री शिवचरण शर्मा के विवादास्पद बयान के बाद एक बार फिर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। सिरसा में जहां अज्ञात लोगों ने पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की होर्डिंग पर कालिख पोत दी, वहीं फतेहाबाद में प्रशासन ने उनकी होर्डिंगें हटवा दी। कई जगह प्रदर्शन भी हुए। सिरसा में अज्ञात लोगों ने होर्डिंग
हिसार। एयरहोस्टेस गीतिका को लेकर प्रदेश के श्रम मंत्री शिवचरण शर्मा के विवादास्पद बयान के बाद एक बार फिर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। सिरसा में जहां अज्ञात लोगों ने पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की होर्डिंग पर कालिख पोत दी, वहीं फतेहाबाद में प्रशासन ने उनकी होर्डिग हटवा दी। कई जगह प्रदर्शन भी हुए।
सिरसा में अज्ञात लोगों ने होर्डिग पर छपे पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के चित्र पर कालिख पोत दी। मालूम हो कि कांडा बंधुओं के दर्जनों होर्डिग शहर में लगे हैं। बेगू रोड पर गोल डिग्गी के पर लगे एक होर्डिंग को निशाना बनाया गया। यह हरकत संभवत: मंगलवार की रात की गई है। बुधवार सुबह इस घटना का पता चला। कांडा समर्थकों की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विभिन्न संगठनों की चेतावनी के बाद रतिया में नगरपालिका सचिव सुरेंद्र के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार को शहर के प्रमुख मार्गो व चौकों का निरीक्षण किया। संबंधित ठेकेदार को बुला कर विभिन्न मागरें व चौकों पर लगे पूर्व गृह मंत्री गोपाल कांडा के होर्डिंग व बोडरें को उतरवाया। फतेहाबाद शहर में हजकां-भाजपा गठबंधन की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर दोनों नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में लघु सचिवालय में एडीसी को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर हजकां महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष कुसुम शर्मा ने कहा कि जल्द ही दोनों जनप्रतिधियों के खिलाफ प्रदेश सरकार ने कार्रवाई नहीं कि तो गठबंधन के सदस्य रेणुका बिश्नोई के नेतृत्व में दस जनपद पर प्रदर्शन करेंगे।
मालूम हो कि पूर्व गृह मंत्री गोपाल कांडा के जन्म दिन पर उनके समर्थकों ने होर्डिंग बोर्ड लगाए थे, जिनमें पूर्व गृह मंत्री को शेर-ए-हरियाणा का दर्जा दिया गया था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर