मुंबई से गोरखपुर जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट हुई कैंसिल तो रनवे पर ही आराम करने लगे यात्री, वीडियो वायरल
मुंबई से गोरखपुर जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 553 आठ घंटे बाद रद्द हो गई, जिसके बाद परेशान यात्री ...और पढ़ें
-1793693797016_m.webp)
फ्लाइट कैंसिल होने पर यात्री रनवे पर आराम करते दिखे (स्क्रीनग्रैब- सोशल मीडिया)
HighLights
मुंबई-गोरखपुर स्पाइसजेट फ्लाइट SG 553 रद्द हुई।
यात्री रनवे पर आराम करते हुए वीडियो में दिखे।
गोरखपुर हवाई अड्डे पर समय प्रतिबंध था कारण।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते 1 नवंबर को मुंबई से गोरखपुर जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 553 8 घंटे के बाद कैंसिल हो गई। फ्लाइट कैंसिल होने के बाद परेशान यात्री रनवे पर ही आराम करने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, स्पाइसजेट की विजय लक्ष्मी माल्या नामक यात्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक महिला यात्री कहती हुई सुनाई दे रही है, 'घोषणा करने के बाद सभी क्रू मेंबर और पायलट चले गए। यात्री घबरा रहे हैं, यही हाल है। यह स्पाइसजेट 335 है। यह पागलपन है और इसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए।'
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक अन्य वीडियो में रनवे पर एक विमान के आगे पैसेंजर्स बैठे और लेटे हुए नजर आ रहे हैं। एक महिला यात्री मजाकिया अंदाज में इस घटना का वीडियो बनाते हुए दिख रही है।
स्पाइसजेट का बयान
हालांकि, यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, स्पाइसजेट ने जल्द ही एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि उड़ान रद करने का कारण गोरखपुर में निगरानी के समय पर प्रतिबंध था।
स्पाइसजेट ने बताया कि गोरखपुर एक रक्षा हवाई अड्डा है। जिसके कारण, रात 9:00 बजे के बाद ड्यूटी का समय बढ़ाना संभव नहीं था। फंसे हुए यात्रियों के लिए आज एक अतिरिक्त वाणिज्यिक उड़ान निर्धारित की गई है। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है।