Mumbai Organ Transplant: मुंबई के जेजे अस्पताल में कोविड-19 महामारी के बाद अंगदान का पहला मामला आया सामने
मुंबई के जेजे अस्पताल (Mumbais JJ Hospital) में गुरुवार को कोविड-19 महामारी के बाद अंगदान का पहला मामला सामने आया। रीना बंसोड नाम की ब्रेन डेड मरीज की किडनी कार्निया हृदय और छोटी आंत दान की गई थी।
मुंबई, एएनआइ। मुंबई के जेजे अस्पताल (Mumbai's JJ Hospital) में गुरुवार को कोविड-19 महामारी के बाद अंगदान का पहला मामला सामने आया। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक 43 वर्षीय एडवोकेट रीना बंसोड को 15 मई को न्यूरोसर्जरी विभाग के एचओडी डा. वर्नोन वेल्हो के तहत जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 18 मई को रात 10:38 बजे डाक्टरों की एक टीम ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया।
जेजे अस्पताल (Mumbai JJ Hospital) के समाज सेवा अधीक्षकों ने रीना बंसोड के परिजनों को अंगदान के संबंध में सलाह दी। मरीज के परिजनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद डा. पल्लवी सपले (डीन), डा. संजय सुरसे (चिकित्सा अधीक्षक) और अन्य चिकित्सा अधिकारियों की टीम ने तुरंत अंगदान प्रक्रिया शुरू की। रीना बंसोड ने अपनी किडनी, कार्निया, हृदय और छोटी आंत दान कर दी थी।
जेजे अस्पताल ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि जेडटीसीसी के नियमों (guidelines of ZTCC) और दिशानिर्देशों के अनुसार ये अंग जेजे अस्पताल, ग्लोबल अस्पताल, कोकिलाबेन अस्पताल और नानावती अस्पताल के जरूरतमंद मरीजों को दिए गए। मुंबई में पहली बार अंग दान से छोटी आंत सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण हुआ। हमें सूचित किया गया कि छोटी आंत प्राप्त करने वाले जरूरतमंद रोगी की सेहत सर्जरी के बाद ठीक है। कोरोना काल के बाद मुंबई के किसी भी सार्वजनिक अस्पताल का पहला अंग दान अभियान है।