Move to Jagran APP

भारत में मुंबई सबसे महंगा पर्यटन स्थल

भारत में पर्यटन के लिहाज से मुंबई सबसे महंगा शहर है। देश की आर्थिक राजधानी ने लगातार तीसरी बार इस सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

By Test1 Test1Edited By: Published: Tue, 04 Aug 2015 07:34 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2015 07:44 PM (IST)

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। भारत में पर्यटन के लिहाज से मुंबई सबसे महंगा शहर है। देश की आर्थिक राजधानी ने लगातार तीसरी बार इस सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। कम पैसे खर्च करने वालों के लिए चंडीगढ़ सबसे मुफीद शहर है।

loksabha election banner

ट्रिप एडवाइजर ने सोमवार को 'ट्रिपइंडेक्स सिटीज' नाम से अपना वार्षिक सर्वेक्षण जारी किया। इसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता और चंडीगढ़ को शामिल किया गया था। जून से अगस्त के बीच दो व्यक्तियों के तीन रात ठहरने पर आए खर्च के आधार पर इन शहरों की तुलना की गई। चार स्टार होटल में रुकने के अलावा प्रतिदिन लंच व डिनर के अलावा टैक्सी पर आए खर्च को भी इसमें शामिल किया गया। मुंबई में तीन दिनों तक इन सभी सुविधाओं के साथ रुकने पर 39,956 रुपये तक का खर्च आएगा। इस सूची में चंडीगढ़ बजट फ्रेंडली शहर के तौर पर शीर्ष स्थान पर है। उपरोक्त मानकों पर पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी में महज 21,849 रुपये का ही खर्च आएगा।

ट्रिप एडवाइजर के कंट्री मैनेजर निखिल गंजू ने बताया कि ट्रिपइंडेक्स से यह पता चलता है कि समय के साथ कैसे ये शहर खुद को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित कर रहे हैं। इससे पर्यटकों को घूमने-फिरने की योजना बनाने में भी मदद मिल सकती है। चेन्नई में पर्यटकों को खाने पर सबसे ज्यादा 16,245 रुपये खर्च करने पड़ते हैं, जबकि चंडीगढ़ में महज 7,596 रुपये। मुंबई का होटल किराया सबसे ज्यादा 23,092 रुपये और जयपुर का सबसे सस्ता औसतन 10,650 रुपये पाया गया।

मुंबई को एक और झटका, यह पूर्व क्रिकेटर बना बंगाल का कोच


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.