मुंबई: बांद्रा वेस्ट के हिल रोड पर एक इमारत में लगी आग, दमकल ने काबू पाया
मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में हिल रोड स्थित एक कमर्शियल-कम-रेसिडेंशियल बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर शुक्रवार रात 'नेचर्स बास्केट' ...और पढ़ें

मुंबई: बांद्रा वेस्ट के हिल रोड पर एक इमारत में लगी आग (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
अधिकारी ने कहा कि आग बेसमेंट के स्टोररूम में लगी थी
इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है
महाराष्ट्र, मुंबई। मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में हिल रोड स्थित एक कमर्शियल-कम-रेसिडेंशियल बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर शुक्रवार रात 'नेचर्स बास्केट' स्टोर में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया।
असिस्टेंट डिविजनल फायर ऑफिसर एसके बांडगर ने कहा कि हमें रात 12:30 बजे 'नेचर्स बास्केट' स्टोर में आग लगने की सूचना मिली, जो खास तौर पर ग्राउंड-फ्लोर के स्टोररूम में लगी थी।
उन्होंने कहा कि मुंबई फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पता चला कि आग बेसमेंट के स्टोररूम में लगी थी। हमने होज लाइन का इस्तेमाल करके आग पर काबू पाया... क्योंकि आग बेसमेंट में थी, इसलिए वहां काफी धुआं जमा हो गया था। हमने अंदर जाने के लिए ब्रीदिंग अपरेटस सेट का इस्तेमाल किया और सफलतापूर्वक आग पर काबू पा लिया... किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
