Move to Jagran APP

उप लोकायुक्त मुख्यमंत्री के आवास पर नियुक्त किया जाना चाहिए: शिवसेना

उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों में पारदर्शिता की खातिर मुख्यमंत्री के आवास पर उप लोकायुक्त तैनात किया जाना चाहिए।

By Mohit TanwarEdited By: Published: Mon, 06 Mar 2017 02:47 PM (IST)Updated: Mon, 06 Mar 2017 03:57 PM (IST)
उप लोकायुक्त मुख्यमंत्री के आवास पर नियुक्त किया जाना चाहिए: शिवसेना

मुंबई, पीटीआई। भाजपा ने भले ही मुंबई के मेयर पद की रेस से खुद को अलग कर लिया है मगर उन्होंने शिवसेना पर अंकुश लगाने के लिए विशेष तौर पर बीएमसी में लोकायुक्त से उपायुक्त नियुक्त करने की घोषणा की है। बीजेपी के अनुसार उपायुक्त की नियुक्ति से निगम प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

loksabha election banner

इसी सिलसिले में शिवसेना ने सोमवार को देवेंद्र फडणवीस के प्रस्ताव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों में पारदर्शिता की खातिर मुख्यमंत्री के आवास पर उप लोकायुक्त तैनात किया जाना चाहिए। इसके अलावा महाराष्ट्र के कैबिनेट की मीटिंग में भी लोकायुक्त की एक स्थायी कुर्सी होनी चाहिए। 

बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि राज्य में नया अप-लोकायुक्त विशेष अधिकार क्षेत्र के नियुक्त करने का अनुरोध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बाबरी मस्जिद केस: सुप्रीम कोर्ट ने मामले के ट्रायल में देरी पर जताई चिंता

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इसके साथ ही सरकार एक समीति गठन करेगी, जिसमें पूर्व नौकरशाह शामिल होंगे। जिससे सभी नगर निगमों में पारदर्शिता लाई जा सके।

शिवसेना ने सोमवार को मुखपत्र के संपादकीय 'सामना' के माध्यम से मुख्यमंत्री पर सत्ता के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। सामना में लिखा कि ये उनकी नई चाल है और हम इस बात से नहीं डरते हैं।

सामना में आगे लिखा कि आप जो भ्रष्टाचार के इलजाम लगाते हो वह क्या केवल मुंबई महानगरपालिका में ही है? सबसे ज्यादा घोटाले नागपुर महानगरपालिका में हुए है। फिर वहां आपके उपलोकायुक्त क्यों नहीं है। पुणे, पिम्परी-चिंचवड़ और अन्य महानगरपालिका में पारदर्शिता लाने के लिए आपने उपलोकायुक्त की नियुक्ति क्यों नहीं की। उन्होंने लिखा कि एक अलग उप लोकायुक्त मुख्यमंत्री के निवास 'वर्षा' पर और सभी कैबिनेट की बैठकों में नियुक्त किए जाने की जरूरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.