मुंबई हवाई अड्डे का मुख्य रनवे छह घंटे बंद रहा
जेट एयरवेज और एयर इंडिया की 100 से अधिक उड़ानों को रद करने के साथ अन्य उड़ानों का समय नए सिरे से निर्धारित किया।
By Jagran News NetworkEdited By: Published: Mon, 09 Apr 2018 06:35 PM (IST)Updated: Mon, 09 Apr 2018 06:37 PM (IST)
style="text-align: justify;">मुंबई, प्रेट्र : मुंबई हवाई अड्डे पर मुख्य रनवे छह घंटे के लिए बंद होने से उड़ान सेवा प्रभावित हुई। मानसून पूर्व मरम्मत कार्यों के लिए सोमवार को मुख्य रनवे को बंद किया गया था। इस कारण जेट एयरवेज और एयर इंडिया की 100 से अधिक उड़ानों को रद करने के साथ करीब 70 सेवाओं को नए समय के अनुसार समायोजित करना पड़ा।
शहर के हवाई अड्डे की देखरेख कर रहे मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआइएएल) ने सोमवार और मंगलवार को मुख्य रनवे (09/27) सुबह 11 बजे से सायं पांच बजे तक बंद रखने की घोषणा की थी। इसी हवाई अड्डा से जेट एयरवेज के विमान घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रवाना होते हैं। जेट एयरवेज ने 70 उड़ानें रद कीं। इनमें 54 घरेलू उड़ानें थीं। रनवे बंद रहने से एयर इंडिया ने 34 उड़ानें संचालित नहीं करने का फैसला लिया। जेट एयरवेज ने 17 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों सहित 70 उड़ानों का समय नए सिरे से निर्धारित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें