विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुकेश अंबानी बंगाल में कर सकते हैं बड़ा प्रोजेक्ट शुरू, सीएम शुभेंदु से मुलाकात; क्या बना प्लान ?

Published: Tue, 22 Sep 2026 04:36 PM (IST)

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मुंबई में मुकेश अंबानी से मुलाकात की, जिसमें बंगाल में औद्योगिक विकास और रिलायंस के निवेश ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मुंबई में मुकेश अंबानी से मुलाकात की

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मुंबई में मुकेश अंबानी से मुलाकात की

HighLights

  1. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मुंबई में मुकेश अंबानी से मुलाकात की।

  2. बंगाल में औद्योगिक विकास और रिलायंस के निवेश पर चर्चा हुई।

  3. रिलायंस ने राज्य में और निवेश में रुचि दिखाई, वनतारा शाखा संभव।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में बड़े निवेश को आकर्षित करने की कोशिश के तहत मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी से मुलाकात की।

अंबानी के आवास एंटीलिया में हुई बैठक में बंगाल में औद्योगिक विकास, रिलायंस के कारोबार विस्तार, निवेश और रोजगार के अवसरों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान रिलायंस की ओर से राज्य में और निवेश में रुचि जताए जाने की बात सामने आई है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को एक्स पर बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि बातचीत में बंगाल में उद्योग और रोजगार की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। राज्य में निवेश के लिए अनुकूल अवसरों और युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर भी चर्चा हुई।

बैठक को खास तौर पर रिलायंस के बंगाल में कारोबार के विस्तार और संभावित नए निवेश के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, फिलहाल किसी नई परियोजना या निवेश की राशि की घोषणा नहीं हुई है।

बंगाल में खुल सकती है वनतारा की शाखा

बैठक में वन्यजीव संरक्षण और उपचार से जुड़े रिलायंस के वनतारा केंद्र को बंगाल तक विस्तार देने की संभावना भी सामने आई। गुजरात के बाद बंगाल में वनतारा की शाखा खोलने पर विचार किया जा रहा है।मुलाकात के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने अंबानी परिवार को मां काली की एक प्रतिमा भेंट की। बैठक में मुकेश अंबानी के साथ अनंत अंबानी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- कोलकाता में अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों ने मंत्री अग्निमित्रा पॉल का किया घेराव, वेतन वृद्धि की उठाई मांग