विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: हिंदी विरोध की शपथ के बीच महिला के हाथ से कंगन निकाल रहे DMK नेता, करतूत पर भड़की बीजेपी

Published: Wed, 05 Mar 2025 01:24 PM (IST)

DMK के कार्यकर्ता हिंदी भाषा के विरोध में शपथ ले रहे थे। शपथ के दौरान एक नेता को महिला के ...और पढ़ें

DMK नेता की करतूत पर भड़की बीजेपी (फोटो-एक्स)
DMK नेता की करतूत पर भड़की बीजेपी (फोटो-एक्स)

HighLights

  1. BJP के तमिलनाडु अध्यक्ष के अन्नामलाई ने शेयर किया वीडियो।
  2. डीएमके पार्षद जाकिर हुसैन महिला के हाथ से निकाल रहे कंगन।

एएनआई, नई दिल्ली। तमिलनाडु से DMK नेता की एक हैरान करने वाली हरकत सामने आई है। उनकी इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल DMK के कार्यकर्ता हिंदी भाषा के विरोध में शपथ ले रहे थे। शपथ के दौरान एक नेता को महिला के कंगन चुराते हुए देखा जा सकता है।

यह डीएमके पार्षद जाकिर हुसैन हैं। प्रतिज्ञा लेते समय जाकिर हुसैन बगल में खड़ी एक महिला नेता के हाथ से कंगन उतारते हुए दिखे।

 DMK पर बीजेपी का तंज

इस वीडियो के सामने आने के बाद से तमिलनाडु की राजनीति गरमा गई है। ये वीडियो कुनूर का बताया जा रहा है। वीडियो शेयर करके बीजेपी नेताओं ने भी जाकिर हुसैन पर निशाना साधा है। BJP के तमिलनाडु अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भी वीडियो शेयर करके जाकिर हुसैन पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा,

डीएमके पार्षद वार्ड नं. 25, कुन्नूर, जो हिंदी विरोधी विरोध की आड़ में एक कंगन चुरा रहे हैं। चोरी और डीएमके को कभी अलग नहीं किया जा सकता है।

महिला का हाथ छू रहे नेता

हालांकि इस वीडियो को लेकर DMK की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि जाकिर हुसैन महिला का हाथ बार-बार छू रहे हैं और वह महिला के हाथ का कंगन निकालने लगते हैं। तभी उनके बगल में खड़ी एक दूसरी महिला जाकिर के हाथों पर मारती है और हाथ हटाती है। लेकिन जाकिर हुसैन ऐसा बार-बार करते हैं।

यह भी पढ़ें: 'तमिलनाडु में होगा परिवारवाद का अंत, DMK नेताओं के पास भ्रष्टाचार की डिग्री', स्टालिन पर गरजे अमित शाह