MPBSE MP Board 12th Result: एमपी बोर्ड की 12वीं क्लास का रिजल्ट हुआ घोषित
मध्य पद्रेश बोर्ड की 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित हो गया है। इस रिजल्ट को जागरण जोश की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है और स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
भोपाल। मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन ने 12वीं क्लास का रिजल्ट अभी-अभी घोषित कर दिया है। इसके लिए बोर्ड ने सारी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली थीं। इस रिजल्ट को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा जागरण जोश पर भी देखा जा सकता है। छात्र-छात्राओं के लिए http://mp12.jagranjosh.com पर 12वीं का परीणाम उपलब्ध होगा। बोर्ड ने भी इंटरनेट के जरिए रिजल्ट देखने वाले छात्र-छात्राओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विशेष इंतजाम भी किए हैं।
जागरण जोश पर रिजल्ट देखने के लिए आपको कुछ स्टेप्स पूरे करने होंगे। http://mp12.jagranjosh.com लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको जो विंडो दिखाई देगी वहां केवल आपको अपनेे रोल नंबर के साथ कुछ दूसरी केटेगरी को भी फिल करना होगा। इसके बाद सब्मिट का बटन दबाए और आपका रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।
इतना ही नहीं आप अपने रिजल्ट की पीडीएफ फाइल को भी यहां से डाउनलोड कर सकते हैं और ओरिजिनल मार्कशीट मिलने तक इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
गौरतलब है कि 12वीं क्लास के एग्जाम 1 मार्च से 5 अप्रेल 2016 तक आयोजित किए गए थे। वहीं दसवीं क्लास के एग्जाम 2 मार्च से लेकर 29 मार्च तक आयोजित किए गए थे। मध्यप्रदेश बोर्ड का गठन 1965 में मध्य प्रदेश सेकेंड्री एजूकेशन एक्ट 1965 के तहत किया गया था।
पिछलेे वर्ष करीब इस परीक्षा में आठ लाख बच्चों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से करीब 66.90 फीसद बच्चे पास हुए थे। इसका अर्थ करीब 7,52,596 लाख बच्चों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की थी। हालांकि वर्ष 2014 के मुकाबले वर्ष 2015 में पास होने वाले स्टूडेंट्स कुछ ज्यादा थे। इसमें भी करीब 69.42 फीसद लड़कियां और करीब 63.3 फीसद लड़के पास हुए थे।