विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP पुलिस मनाती रह गई जन्मदिन, बड़ी मशक्कत से हाथ आया इनामी डकैत का साथी थाने से भाग गया

By Arun Kumar SinghEdited By:
Published: Wed, 02 Jun 2021 11:10 PM (IST)

मध्य प्रदेश के सतना जिले के बरौंधा थाने में पुलिस अपने एक आरक्षक का जन्मदिन मनाती रह गई और बड़ी ...और पढ़ें

सतना जिले के बरौंधा थाने में अपने एक आरक्षक का जन्मदिन मनाती पुलिस
सतना जिले के बरौंधा थाने में अपने एक आरक्षक का जन्मदिन मनाती पुलिस

जबलपुर, राज्य ब्यूरो। मध्य प्रदेश के सतना जिले के बरौंधा थाने में पुलिस अपने एक आरक्षक का जन्मदिन मनाती रह गई और बड़ी मशक्कत से हाथ आया डकैत का साथी चकमा देकर फरार हो गया। मामला मंगलवार रात का है। जब आरक्षक संजय यादव के जन्मदिन के जश्न के दौरान 20 हजार के इनामी डकैत अर्जुन परिहार का साथी अजय पाल भाग निकला। बुधवार को पुलिस दिनभर उसकी तलाश में जंगल की खाक छानती रही। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के अनुसार बीते लगभग एक साल से एमपी और यूपी की सीमा में सक्रिय डकैत के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान मिले सुरागों के आधार पर बांदा जिले के बदौसा थाना अंतर्गत टेरा - महुटा निवासी अजय पाल समेत दो लोगों को 30 मई की शाम सीमावर्ती जंगलों से पकड़ा गया था।

आरक्षक का जन्मदिन मनाते रह गए थाना प्रभारी

इंटरनेट मीडिया में बुधवार सुबह से ही एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें बरौंधा थाना प्रभारी राजेश पटेल आरक्षक संजय यादव का जन्मदिन मनाते दिखाई दे रहे हैं। बताते हैं कि यह तस्वीर उसी समय की है, जब डकैत का साथी भाग निकला। मप्र और उप्र की सीमा में सक्रिय डकैतों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के टेरा-महुटा निवासी अजय पाल समेत दो लोगों को 30 मई की शाम सीमावर्ती जंगल से पकड़ा गया था। दोनों को बरौंधा थाना लाकर पूछताछ की जा रही थी।

मप्र के सतना जिले का मामला 

पुलिसकर्मियों को जन्मदिन मनाने में व्यस्त देख अजय पाल हथकड़ी समेत भाग निकला। इस मामले में थाना प्रभारी राजेश पटेल ने तस्वीर को ही फर्जी बताया है। वहीं पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव का कहना है कि जन्मदिन की तस्वीर अलग समय ली गई है, जिसे आरोपित के फरार होने से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही है। 

रातभर चली सर्चिग

डकैत गिरोह के साथी के गायब होने की सूचना पता चलते ही फौरन सचिंग शुरू की गई। मगर देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चला। रात भर जंगलों व आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग जारी रही। पुलिस की हिरासत से फरार होने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है। अभी इस मामले में थाना प्रभारी राजेश पटेल समेत किसी भी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई नहीं की गई है।