Move to Jagran APP

MP Board Results 2019: 12वीं में सृष्टि और 10वीं में गगन दीक्षित ने किया टॉप, देखें कितने छात्र हुए पास

MP Board Results 2019 Toppers 12वीं में Srishti और 10वीं में Gagan Dixit ने किया टॉप। इस बार 12वीं का परीक्षा परिणाम 72.37 प्रतिशत रहा और 10वीं का परिणाम 61.32 प्रतिशत रहा।

By Neel RajputEdited By: Published: Wed, 15 May 2019 11:43 AM (IST)Updated: Wed, 15 May 2019 12:50 PM (IST)
MP Board Results 2019: 12वीं में सृष्टि और 10वीं में गगन दीक्षित ने किया टॉप, देखें कितने छात्र हुए पास
MP Board Results 2019: 12वीं में सृष्टि और 10वीं में गगन दीक्षित ने किया टॉप, देखें कितने छात्र हुए पास

MP Board Results 2019 मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं के नतीजों का आज ऐलान कर दिया है। एमपी बोर्ड में इस बार लड़कियों का परीक्षा परिणाम काफी अच्छा रहा है। नतीजे घोषित होने के साथ ही टॉपर्स के नामों की भी घोषणा हो गई है। 12वीं में सृष्टि सनोडिया और 10वीं में गगन दीक्षित एवं आयुष्मान ताम्रकर ने टॉप किया है। गगन और आयुष्मान दोनों ने ही 499 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं सीवनी की रहने वाली सृष्टि सनोडिया ने 500 में से 479 अंक हासिल किए हैं।

loksabha election banner

10वीं और 12वीं के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर परिणाम  जारी कर दिए गए हैं। इस साल 12वीं में सृष्टि सनोडिया और 10वीं में गगन दीक्षित ने टॉप किया है। गगन सागर के रहने वाले हैं उन्हें 500 में से 499 अंक प्राप्त हुए हैं। 

इस बार 12वीं का परीक्षा परिणाम 72.37 प्रतिशत रहा और 10वीं का परिणाम 61.32 प्रतिशत रहा। इस साल 18.50 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी है। परिणामों के लेकर मध्यप्रदेश बोर्ड ने प्रदेश के मूल्यांकन केंद्रों को विशेष निर्देश भी जारी किए गए हैं। बता दें कि राज्य के 7 हजार से अधिक सेंटर पर मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा आयोजित हुई थी। 3 मार्च से शुरु होकर 2 अप्रैल को परीक्षा समाप्त हो गई थी। 

10वीं कक्षा में इस साल गगन दीक्षित और आयुष्मान ताम्रकर ने बाजी मारी है, दोनों ने ही 500 में से 499 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं 497 मार्क्स के साथ दीपेन्द्र कुमार अहरीवार दूसरे स्थान पर हैं। जबकि 496 अंकों के साथ छह छात्र तीसरे स्थान पर हैं। 

वहीं 12वीं के भी टॉपर्स की लिस्ट आ चुकी है। सबसे ज्यादा अंक सृष्टि सनोडिया को प्राप्त हुए हैं उन्होंने 500 में से 479 अंकों के साथ टॉप किया है। इनके अलावा साइंस स्ट्रीम मैथ्स ग्रुप में आर्या जैन और कॉमर्स स्ट्रीम में भोपाल के विवेक गुप्ता ने 486 अंकों के साथ टॉप किया है। एग्रीकल्चर ग्रुप में प्रिया चौरसिया और साइंस स्ट्रीम बायोलॉजी ग्रुप में सृजन श्रीवास्तव ने 481 अंकों के साथ टॉप किया है। फाइनआर्ट्स एवं होम साइंस में 476 अंक के साथ प्रतीक्षा शर्मा ने टॉप किया है।

इस बार दसवीं में 8,66,725 छात्र परीक्षा में बैठे थे। जिनमें से 453108 लड़के जबकि 413617 लड़कियां थीं। 10वीं का परीक्षा परिणाम 61.32% प्रतिशत रहा। एमपी में लड़कियों ने 63.69 प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ बाजी मारी है, जबकि लड़कों का परीक्षा परिणाम 59.15 प्रतिशत रहा।

वहीं इस साल एमपी में 12वीं में 585759 छात्र परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से  423155 छात्र पास हुए हैं। 12वीं में भी लड़कीयों का ही परीक्षा परिणाम ज्यादा रहा है। लड़कियों का परीक्षा परिणाम 76.31 प्रतिशत रहा जबकि लड़कों का 68.94 प्रतिशत रहा। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.