मुख्यमंत्री की मां राजमाता मोहिंदर कौर का देहांत, अंतिम संस्कार आज
पटियाला रियासत की राजमाता पूर्व सांसद मोहिंदर कौर (95) का देहांत हो गया। अंतिम संस्कार पटियाला में किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, पटियाला। पटियाला रियासत की महारानी रह चुकीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मां व राजमाता पूर्व सांसद मोहिंदर कौर (95) का सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे न्यू मोती बाग पैलेस में देहांत हो गया। उन्हें राजमाता कहकर संबोधित किया जाता था। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर 2.30 बजे शाही समाधां, पटियाला में किया जाएगा। अंतिम यात्रा 1 बजे मोती बाग पैलेस से शुरू होगी। पैलेस के करीबियों के मुताबिक पिछले दो-तीन दिनों से राजमाता की तबीयत काफी खराब हो गई थी।
राजमाता मोहिंदर कौर के पिता हरचंद सिंह जयजी रियासत प्रजा मंडल के सदस्य थे। उनकी शादी अगस्त 19 में 16 साल की उम्र में ही पटियाला रियासत के महाराजा यादविंदर सिंह के साथ हुई थी। राजमाता के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
राजमाता मोहिंदर कौर का समाज सेवा के प्रति समर्पण उल्लेखनीय था। कैप्टन अमङ्क्षरदर और परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं-नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री।