Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Morning Top News 22 February 2023: एयर इंडिया के विमान की क्यों हुई आपात लैंडिंग? पढ़ें अब तक की प्रमुख खबरें

    By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
    Updated: Wed, 22 Feb 2023 10:58 AM (IST)

    Morning Top News अमेरिका से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। फ्लाइट के एक इंजन में ऑयल लीक होने के कारण फ्लाइट ने स्वीडन में आपात लैंडिंग की है। वहीं उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की है।

    Hero Image
    Morning Top News 22 February 2023: एयर इंडिया के विमान की क्यों हुई आपात लैंडिंग?

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। उद्धव ठाकरे ने सामना के जरिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत का प्लान भी बताया है। इसके अलावा गृह मंत्रालय ने 'फीडबैक यूनिट' से विपक्षी दलों की कथित जासूसी कराने के मामले में मनीष सिसोदिया पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। इससे सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें, आज की प्रमुख बड़ी खबरें

    1. एयर इंडिया के विमान की आपात लैंडिंग

    अमेरिका के न्यूजर्सी के शहर न्युवार्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। फ्लाइट के एक इंजन में ऑयल लीक होने के कारण खराबी आ गई थी। बता दें कि फ्लाइट में 300 यात्री सवार थे। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

    2. 'यूपी में का बा' फेम सिंगर नेहा सिंह को UP पुलिस का नोटिस

    लोकगायिका नेहा सिंह राठौर मुश्किल में हैं। यूपी पुलिस ने नेहा सिंह राठौर को नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा है। इसके लिए उन्हें तीन दिन का समय दिया गया है। नेहा सिंह पर अपने वीडियो के जरिए जनता के बीच नफरत भड़काने का आरोप है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    3. दिल्ली को आज मिलेगा मेयर

    देश की राजधानी दिल्ली को आज मेयर मिलने की संभावना है। भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों का दावा है कि वे मेयर चुनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

    4. जासूसी केस में मनीष सिसोदिया पर चलेगा मुकदमा

    दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में कथित घोटाले के बाद अब जासूसी कांड को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मुश्किल में दिख रहे हैं। गृह मंत्रालय ने 'फीडबैक यूनिट' से विपक्षी दलों की कथित जासूसी कराने के मामले में मनीष सिसोदिया पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    5. आज पेश होगा यूपी का बजट

    यूपी की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट आज पेश करेगी। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना कुछ देर में सदन में बजट पेश करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर