Move to Jagran APP

एक दिन में एक लाख से ज्यादा यात्रियों ने की घरेलू यात्रा : हरदीप सिंह पुरी

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जानकारी दी है कि एक दिन में एक लाख से अधिक यात्रियों ने घरेलु उड़ानों से यात्रा की है।

By Neel RajputEdited By: Published: Thu, 27 Aug 2020 12:48 PM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2020 12:48 PM (IST)
एक दिन में एक लाख से ज्यादा यात्रियों ने की घरेलू यात्रा : हरदीप सिंह पुरी
एक दिन में एक लाख से ज्यादा यात्रियों ने की घरेलू यात्रा : हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली, एएनआइ। कोरोना महामारी के चलते बस और रेलों समेत विमान यात्राएं भी प्रभावित हुई हैं। इस बीच सामान्य जनजीवन अब धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Union Civil Aviation Ministry) की तरफ से जानकारी दी गई है कि एक दिन में एक हजार से ज्यादा विमानों और एयरपोर्ट पर दो लाख से ज्यादा यात्रियों की संख्या के साथ एक दिन में एक लाख से अधिक यात्रियों ने घरेलु उड़ानों से यात्रा की है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एक दिन में 1000 से ज्यादा उड़ानों के संचालन के साथ और एयरपोर्ट पर दो लाख से ज्यादा यात्री मौजूद रहे। वहीं, देश में एक दिन में एक लाख से ज्यादा यात्रियों ने घरेलू उड़ानों से यात्रा की है।

loksabha election banner

2030 तक शहरों में रहने लगेंगी 40 फीसद जनसंख्या : हरदीप सिंह पुरी

वहीं, कुछ दिन पहले आत्मनिर्भर भारत पर आयोजित CII-Webinar में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्मार्ट सिटी मिशन के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा था कि 2030 तक हमारे शहरी केंद्रों में जनसंख्या का 40 फीसद हिस्सा रहने लगेगा। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि 2030 तक बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए भारत को शहरी विकास करना होगा और 600 से 800 मिलियन वर्ग मीटर का शहरी क्षेत्र का निर्माण करना होगा।

इस बारे में जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा था कि 100 स्मार्ट सिटी में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले 5,151 प्रोजेक्ट की शुरुआत की जाएगी। अब तक कुल 4,700 प्रोजेक्ट के लिए टेंडर निकाले जा चुके हैं। इन प्रोजेक्ट की लागत करीब 1,66,000 करोड़ रुपये है। लॉकडाउन के कारण स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इन प्रोजेक्ट का काम अटक गया था जो अब फिर से अपनी रफ्तार पकड़ने लगा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.