Move to Jagran APP

Corona Vaccination: 24 घंटे में दी गई कोरोना वैक्सीन की 17.06 लाख डोज, कुल आंकड़ा 49 करोड़ के पार

भारत में टीकाकरण कवरेज 47.22 करोड़ से अधिक हो गया है। आज सुबह 7 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार कुल मिलाकर 47 करोड़ 22 लाख 23 हजार 639 वैक्सीन खुराक 55 लाख 99 हजार 690 सत्रों के माध्यम से दी गई हैं।

By Manish PandeyEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 01:34 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 01:34 PM (IST)
Corona Vaccination: 24 घंटे में दी गई कोरोना वैक्सीन की 17.06 लाख डोज, कुल आंकड़ा 49 करोड़ के पार
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 49.64 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज दी गई।

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेज रफ्तार से चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 49.64 करोड़ से अधिक कोविड-19 वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं और अतिरिक्त 9.84 करोड़ डोज की आपूर्ति किए जाने की संभावना है।

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्रालय ने कहा कि 3.14 करोड़ से अधिक (3,14,34,654) कोरोना वैक्सीन की खुराक अभी भी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें प्रशासित किया जाना है। भारत में टीकाकरण का नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ था।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविड-19 टीके उपलब्ध कराकर उनका समर्थन कर रही है। भारत में टीकाकरण कवरेज 47.22 करोड़ से अधिक हो गया है। आज सुबह 7 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, कुल मिलाकर 47 करोड़ 22 लाख 23 हजार 639 वैक्सीन खुराक 55 लाख 99 हजार 690 सत्रों के माध्यम से दी गई हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में 17 लाख 06 हजार 598 टीके की खुराक दी गई है।

वही, भारत में लगातार छठे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 40,134 नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,16,95,958 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 422 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,24,773 हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 46,96,45,494 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 14,28,984 नमूनों की जांच रविवार को की गई। देश में कोरोना की दैनिक संक्रमण दर 2.81 प्रतिशत है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.37 प्रतिशत हो गई है। देश में अभी तक कुल 3,08,57,467 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.