Move to Jagran APP

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को मिल चुकी है 48.03 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खेप- केंद्र

वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए पूरी दुनिया में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान जारी है। इस क्रम में अब तक भारत में कुल 456033754 वैक्सीनेशन हो चुकी है। केंद्र की ओर से अब तक 48 करोड़ से अधिक खुराकें देशभर में मुहैया कराई जा चुकी है।

By Monika MinalEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 12:11 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 12:11 PM (IST)
राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को  मिल चुकी है 48.03 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खेप- केंद्र
राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को मिल चुकी है 48.03 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खेप- केंद्र

 नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को देश के तमाम राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में उपलब्ध कराए गए कोरोना वैक्सीन संबंधित आंकड़ों की जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक अब तक केंद्र की ओर से राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 48.03 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराकें दी जा चुकी हैं। इसमें से कुल 45,27,93,441 खुराकों की खपत हुई है। इसमें बर्बाद हुए वैक्सीन के खुराकों को भी शामिल किया गया है। 

loksabha election banner

मंत्रालय के अनुसार, आज सुबह 8 बजे तक देशभर में कोरोना वैक्सीन की 45,60,33,754 खुराकें दी जा चुकी हैं। केंद्र सरकार ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार को कोरोना वैक्सीन की एक और खेप जारी की जिसके बाद  राज्यों के पास 53 लाख से भी अधिक खुराकें हो जाएंगी। इस खेप में अधिकांश कोविशील्ड वैक्सीन हैं। उल्लेखनीय है कि बुधवार को सरकार ने 1.20 करोड़ से अधिक खुराक की खेप जारी की गई थी।

गुरुवार को मंत्रालय ने बताया था कि 53.05 लाख खुराक की एक और खेप राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के लिए जारी की गई है जिसके बाद राज्यों में कुल भंडारण तीन करोड़ से भी अधिक हो जाएगा। मंत्रालय के मुताबिक अब तक राज्यों को भेजी 47.48 करोड़ में से 44.74 करोड़ से भी ज्यादा खुराक का इस्तेमाल हो चुका है। फिलहाल राज्यों के पास भंडारण में 2.88 करोड़ से भी ज्यादा खुराक मौजूद हैं जो नई खेप मिलने के बाद 3 करोड़ से अधिक हो जाएगी।

केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह भी राज्यों के लिए कोरोना वैक्सीन की नई खेप जारी की थी। जिसमें केंद्र द्वारा राज्य सरकारों को 71 लाख से भी ज्यादा वैक्सीन की खुराक उपलब्ध कराई गई थी। इस माह में 12 करोड़ का लक्ष्य पूरा करने के लिए केंद्र अब तक नौ खेप जारी कर चुका है।

 बता दें कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 44,230 नए मामले सामने आए और 555 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं इस अवधि में 42,360 लोग ठीक हुए हैं। अब तक देश में कुल मामले 3,15,72,344 हो चुके हैं और सक्रिय मामले 4,05,155 हैं। संक्रमण से ठीक होने वालों का आंकड़ा 3,07,43,972 हो गया है और मरने वाले संक्रमितों की संख्या 4,23,217 है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.