Move to Jagran APP

इंदौर में एक दिन में पहली बार 400 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए

मध्य प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को 408 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। यह पहला मौका है जब एक दिन में चार सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 07:47 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 07:47 AM (IST)
इंदौर में एक दिन में पहली बार 400 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए
इंदौर में एक दिन में पहली बार 400 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए

इंदौर, जेएनएन।  मध्य  प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को 408 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। यह पहला मौका है जब एक दिन में चार सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसे मिलाकर शहर में अब तक 19 हजार 125 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार को 3,476 सैंपलों की जांच हुई। यानी संक्रमण दर 11.73 प्रतिशत रही। राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होकर घर लौटने वालों का आंक़़डा शुक्रवार को 14 हजार 521 पहुंच गया है। शुक्रवार को बीमारी से सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई। इनमें 6 पुरषष और एक महिला शामिल है। सभी मृतकों की उम्र 60 से 85 साल के बीच थी। इसे मिलाकर कोरोना से मौत का आंक़़डा 492 पर पहुंच गया है।

शुक्रवार देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक शहर में अब तक 2 लाख 68 हजार 128 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इसमें 19 हजार 125 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यानी कुल संक्रमण दर 7.13 है। वहीं मृत्यु दर 2.57 प्रतिशत हो गई है।

देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। दैनिक स्तर पर भी कोरोना वायरस के मामलों में पिछले कई दिनों से 90 हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में शनिवार को  93,337 नए मामलों के साथ देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 53 लाख के पार पहुंच गया है। वहीं, इस दौरान 1,247 मौते भी हुई हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 95,880 कोरोना वायरस मरीज ठीक हो गए हैं। जबकि 93,337 नए मामले दर्ज किए गए हैं, इसी के साथ कुल मामलों की संख्या 53 लाख हो गई है। देश में 42 लाख से अधिक लोग अब तक COVID-19 से उबर चुके हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत की ठीक होने वाले मरीजों की दर अब 79.28 प्रतिशत है, जो दुनिया में सबसे अधिक है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.