विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मानसून पर अभी नहीं लगेगा ब्रेक, अगस्त-सितंबर में जमकर बरसेंगे बादल; IMD का आया ताजा अपडेट

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 31 Jul 2025 08:38 PM (IST)

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार देश में मानसून के दूसरे भाग में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है। महानिदेशक ...और पढ़ें

अगस्त और सितंबर के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना: आईएमडी।(फोटो सोर्स: पीटीआई)
अगस्त और सितंबर के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना: आईएमडी।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

पीटीआई, नई दिल्ली। देश में मानसून ऋतु के दूसरे भाग (अगस्त और सितंबर) के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अगले दो हफ्तों में हल्की वर्षा, जबकि सितंबर में बारिश सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के आसपास के इलाकों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अगस्त में सामान्य बारिश दर्ज की जाने की उम्मीद है।

जून और जुलाई में हुई सामान्य से अधिक बारिश 

गुरुवार को एक आनलाइन प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान महापात्र ने कहा कि भारत में मानसून ऋतु के पहले भाग (जून और जुलाई) के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा हुई, जबकि कुछ राज्यों, विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश में अचानक बाढ़ आई। 

उन्होंने कहा, ''कुल मिलाकर, दक्षिण-पश्चिम मानसून ऋतु के दूसरे भाग के दौरान देश भर में सामान्य से अधिक वर्षा (422.8 मिमी के दीर्घकालिक औसत का 106 प्रतिशत) होने की संभावना है।'' देश में एक जून से 31 जुलाई तक सामान्य 445.8 मिमी वर्षा के मुकाबले 474.3 मिमी वर्षा हुई, जो छह प्रतिशत अधिक है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR: 6 बजे 6 बड़ी खबरेंः एसबीके सिंह को मिली दिल्ली पुलिस की कमान, एनसीआर में बारिश बनी आफत