Move to Jagran APP

Monsoon update: महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, जानें अपने क्षेत्र का हाल

monsoon update मौसम विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में गुरुवार को भारी बारिश की संभावना है। जानें आपके राज्यों में कैसा रहेगा आज मौसम का मिजाज

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 09:22 AM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 09:22 AM (IST)
Monsoon update: महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, जानें अपने क्षेत्र का हाल
Monsoon update: महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, जानें अपने क्षेत्र का हाल

नई दिल्ली,एएनआइ। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को छत्तीसगढ़, ओडिसा, कोनकान और गोवा में भारी बारिश होने की संभावना हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने आगे अनुमान लगाया कि तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक, सिक्किम, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।बात करें दिल्ली की तो राजधानी में आज बादल छाए रहेंगे।

loksabha election banner

हालांकि, इस दौरान न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम  32 डिग्री रहेगा। वहीं बिजली के साथ असम और मेघालय में  हवाएं चलेंगी। तेज हवाओं (गति 50-60 किमी प्रति घंटे से 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंचती है) पूर्व-मध्य अरब सागर और दक्षिण महाराष्ट्र तट के साथ बाहर होने की संभावना है। दक्षिण पूर्व अरब सागर, कर्नाटक-केरल तटों और लक्षद्वीप क्षेत्र में कुछ दिनों तर ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।मौसम विभाग ने मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।

अपने अखिल भारतीय मौसम चेतावनी बुलेटिन में विभाग ने अ चिह्नित कम दबाव वाले को चिन्हित किया। विभाग के मुताबिक, ये क्षेत्र पूर्व-मध्य अरब सागर पर स्थित है। 

कर्नाटक, महाराष्ट्र और केरल में स्थिति खराब

कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। राज्यों में बारिश के कारण कई नदियां ऊफान पर है। सबसे बुरा हाल कर्नाटक का है। राज्य सरकार द्वारा इकट्ठा किए गए आंकड़ों के अनुसार, अभी तक राज्य में 13 लोग और 150 जानवरों की मौत हो गई है। राज्य में कई स्कूलों, मंदिरों और यहां तक की लोगों की घरों में पानी भर गया है। 

लोगों के मदद के लिए राज्य सरकार ने राहत शिवरों लगाए गए हैं। साथ ही लोगों की मदद के लिए कर्नाटक में सेना मैदान में उतर चुकी है। मौसम विभाग ने फिलहाल, उत्तरी और दक्षिण कर्नाटक और केरल में आने वाले तीन से चार दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.