विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'इस्तीफे जैसी शर्तों के बिना बातचीत करें', NEET विवाद पर संसद से सड़क तक सरकार और विपक्ष के बीच टकराव

Published: Thu, 23 Jul 2026 10:50 PM (IST)

मानसून सत्र के चौथे दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ गया, दोनों खेमों ने संसद के भीतर और बाहर एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की।

सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव (फोटो-पीटीआई)

सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव (फोटो-पीटीआई)

HighLights

  1. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच संसद में बढ़ा टकराव।

  2. नीट विवाद पर विपक्ष ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

  3. संसद के दोनों सदनों में हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। मानसून सत्र के चौथे दिन यानी गुरुवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव उस समय और बढ़ गया, जब दोनों खेमे ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है।

हालांकि अब तक विपक्षी दलों की ओर से सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लगाए जा रहे है, लेकिन गुरुवार को सत्ता पक्ष के सांसदों ने भी प्रधानमंत्री के घर के बाहर राहुल गांधी के घेराव के खिलाफ नारे लगाए। ये स्थिति संसद के भीतर और बाहर दोनों जगहों पर देखने को मिली।

सड़क से संसद तक प्रदर्शन

संसद के बाहर एक समय तनातनी की स्थिति और ज्यादा बढ़ गई, जब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी नारेबाजी कर रहे सत्ता पक्ष के खेमे की ओर बढ़ने लगी। वह पास पहुंचती, उससे पहले सुरक्षाकर्मियों ने बीच में आकर स्थिति को संभाला।

सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नारेबाजी की यह शुरूआत दोनों सदनों के भीतर से शुरू हुई। राज्यसभा में तो जैसे ही सभापति ने कांग्रेस अध्यक्ष व विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को बोलने का मौका दिया और उन्होंने सरकार को घेरते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का मुद्दा उठाया, तुरंत ही सत्ता पक्ष के सांसदों ने अपनी सीटों से खड़े होकर नारेबाजी शुरू कर दी।

वहीं जब सत्ता पक्ष की ओर से नेता सदन जेपी नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बोलना शुरू किया तो विपक्षी खेमे से नारेबाजी शुरू कर दी गई है। हंगामे की कमोवेश ऐसी ही स्थिति लोकसभा में देखने को मिली। दोनों सदनों को शुरूआत में दो बार कुछ समय के लिए जबकि बाद में पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया।

दोनों खेमों के बीच यह नारेबाजी गुरुवार को संसद के बाहर भी देखने को मिली। विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष के सांसद भी संसद भवन के मकर द्वार पर श्रृंखला बनाकर एक- दूसरे के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

इस दौरान विपक्षी दलों की ओर किए जा रहे इस प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे , लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी आदि शामिल थे। वहीं सत्ता पक्ष की ओर से प्रदर्शन में भाजपा, शिवसेना,जेडीयू, टीडीपी सहित राजग में शामिल सभी दलों के सांसद शामिल थे।

मकर द्वार पर चल रहे इस प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के पहुंचने पर जब एनडीए सांसदों ओर से नारेबाजी तेज कर दी गई है, तो राहुल ने रुककर उन सभी का हालचाल पूछते दिखे। संसद के बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आमने-सामने से यह नारेबाजी करीब घंटे भर जारी रही है।

यह भी पढ़ें- गंगा किनारे अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार सरकार को छह हफ्ते में अतिक्रमण हटाने का आदेश